दुनिया

Malawi Vice President Death: मलावी के उपराष्ट्रपति समेत 9 लोगों की विमान हादसे में मौत, राष्ट्रपति ने की पुष्टि

Malawi Vice President Death: मलावी के उपराष्ट्रपति सोलोस चिलिमा का एक विमान हादसे में निधन हो गया है, मलावी के राष्ट्रपति लाजर चकवेरा ने इसकी पुष्टि की है।

Image

मलावी के उपराष्ट्रपति समेत 9 लोगों की विमान हादसे में मौत

Malawi Vice President Death: मलावी के उपराष्ट्रपति सोलोस चिलिमा (Malawi Vice President Saulos Chilima) का एक विमान हादसे में निधन हो गया है इसकी जानकारी खुद मलावी के राष्ट्रपति लाजर चकवेरा ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम एक संबोधन के दौरान दी है बता दें कि मलावी के उपराष्ट्रपति को ले जा रहा विमान लापता हो गया था बताते हैं उनके साथ प्लेन में 9 लोग सवार थे।

मलावी के उपराष्ट्रपति और देश की एक पूर्व प्रथम महिला नागरिक को लेकर जा रहा एक सैन्य विमान सोमवार को ब्लांटायर के पास लापता हो गया था और सैनिक पर्वतीय जंगलों में उसकी तलाश कर रहे थे, उपराष्ट्रपति सोलोस चिलिमा पूर्व प्रथम महिला नागरिक शानिल जिंबिरी और आठ अन्य को लेकर विमान इस दक्षिणी अफ्रीकी देश की राजधानी लिलोंग्वे से सोमवार सुबह 9.17 बजे रवाना हुआ था और इसे करीब 45 मिनट बाद राजधानी से 370 किलोमीटर दूर मजुजु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरना था।

राष्ट्रपति कार्यालय ने खोज और बचाव अभियान का आदेश दिया था

मलावी के राष्ट्रपति कार्यालय ने खोज और बचाव अभियान का आदेश दिया था। राष्ट्रपति लाजर चकवेरा ने सरकारी टेलीविजन चैनल एमबीसी पर प्रसारित अपने संबोधन में बताया कि वायु यातायात नियंत्रक ने जानकारी दी कि विमान खराब मौसम की वजह से नहीं उतरा और लौट गया।घटना की जानकारी के बाद मलावी के राष्ट्रपति लाज़रस चकवेरा ने बहामास की अपनी यात्रा रद्द कर दी थी।

2022 में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए थे उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा

बता दें, उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा को 2022 में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर सरकारी अनुबंध देने के बदले में पैसे लेने का आरोप था। हालांकि, पिछले महीने अदालत ने सबूत के अभाव में आरोपों को खारिज कर दिया, रिपोर्ट के अनुसार, उनके विमान के लापता होने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विमान हादसे में ईरान के राष्ट्रपति व अन्य अधिकारियों की मौत हुई थी

गौर हो कि ऐसे ही एक विमान हादसे में 20 मई 2024 को ईरान के राष्ट्रपति व अन्य अधिकारियों की मौत हुई थी, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का विमान भी इसी तरह अजरबैजान से वापस लौटते समय गायब हो गया था। उनके हेलिकॉप्टर में विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियन, ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर और अन्य अधिकारी सवार थे, हादसे में राष्ट्रपति समेत सभी की मौत हो गई थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article