दुनिया

ईरान के PAK सीमा से लगे प्रांत में बड़ा आतंकी हमला, कोर्ट में फेंके गए ग्रेनेड; 6 की मौत, 20 घायल

Iran Court Attack: ईरान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक अदालत की इमारत पर शनिवार को आतंकवादियों ने बंदूक और ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। इस हमले के लिए आतंकवादी समूह जैश अल-अदल को जिम्मेदार ठहराया गया है।

Image

ईरान में बड़ा आतंकी हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Iran Court Attack: ईरान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक अदालत की इमारत पर शनिवार को आतंकवादियों ने बंदूक और ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। सरकारी टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के अशांत दक्षिणी प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान में हुई सशस्त्र झड़प में सुरक्षा बलों ने तीन आंतकियों को मार गिराया। खबर में किसी भी पीड़ित की पहचान नहीं बताई गई है।

कोर्ट में किसने फेंके ग्रेनेड?

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, हमला प्रांत की राजधानी जाहेदान में हुआ। पुलिस और सुरक्षा बलों ने राजधानी तेहरान से 1,130 किलोमीटर या 700 मील दक्षिण-पूर्व में स्थित घटनास्थल पर तुरंत नियंत्रण कर लिया। अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार इस हमले के लिए आतंकवादी समूह जैश अल-अदल को जिम्मेदार ठहराया गया है, जो ईरान के पूर्वी सिस्तान और पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांतों की आजादी चाहता है।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा से लगा यह प्रांत, आतंकवादी समूहों, सशस्त्र मादक पदार्थ तस्करों और ईरानी सुरक्षा बलों के बीच कभी-कभी घातक झड़पों का गवाह रहा है। अक्टूबर में, प्रांत में ईरानी पुलिस के काफिले पर हुए हमले में कम से कम 10 अधिकारी मारे गए थे। सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत ईरान के सबसे कम विकसित भागों में से एक है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article