पहले पीछा किया, फिर सींग से बुजुर्ग को 8 फीट हवा में उछाला, Video में बाइसन का हमला देख कांप उठे लोग

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बेकाबू बाइसन ने एक बुजुर्ग पर्यटक पर अचानक से हमला बोल दिया और उन्हें अपने सींग से हवा में करीब 8 फीट ऊपर उछाल दिया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक जंगली बाइसन ने एक बुजुर्ग पर ऐसा हमला किया कि देखने वालों की रूह कांप गई। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि बाइसन बुजुर्ग का पीछा करता है। बुजुर्ग थोड़ी देर तक तो उस जंगली जानवर से बचकर भागते नजर आ रहे हैं लेकिन जैसे ही वे बाइसन के संपर्क में आते हैं वैसे ही बाइसन अपने सींग से बुजुर्ग को उठाकर हवा में उछाल देता है। बुजुर्ग हवा में 8 फीट ऊपर तक उछलकर नीचे गिर पड़ते हैं और बुरी तरह से चोटील हो जाते हैं।

bison attack throws elderly tourist 8 feet in air viral video

बुजुर्ग पर बाइसन का हमला (X/@TaraBull)

कहां की है यह खौफनाक घटना?

यह घटना अमेरिका के मशहूर येलोस्टोन नेशनल पार्क की बताई जा रही है। जहां एक जंगली बाइसन (अमेरिकी जंगली भैंसा) ने अचानक एक बुजुर्ग पर्यटक पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बाइसन ने अपने सींग से जोरदार टक्कर मारकर बुजुर्ग को करीब 8 फीट तक हवा में उछाल दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं।

End of Feed