Shri Krishna Song In Operation Theater: दुनिया में आपको कई ऐसे लोग मिलेंगे, जिनका भगवान के प्रति अटूट विश्वास और श्रद्धा है। ऐसे लोगों का कठिन समय चल रहा हो या सरल, वे भगवान को जरूर याद करते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें एक महिला भगवान श्रीकृष्ण का भजन गा रही है। महिला के इस आत्मविश्वास पर यूजर्स के काफी कमेंट देखने को मिल रहे हैं।
ऑपरेशन के दौरान महिला ने गाया श्रीकृष्ण का भजन (Instagram)
सोशल मीडिय पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला अपने ऑपरेशन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का गाना गा रही है। ऑपरेशन थिएटर में महिला द्वारा गाया गया ये गाना कमाल का है। महिला की आवाज भी बेहद सुंदर है, जिसे सुनकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। इतने कठिन समय में भगवान को याद करना और कॉन्फिडेंट होकर गाना गाया बेहद सराहनीय है। यूजर्स को भी महिला का ये वीडियो कमाल का है।
ऑपरेशन के दौरान महिला ने गाया श्रीकृष्ण का भजन
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसी माता ही इतिहास रचने वाले संतान को जन्म देती हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इस हाल में मजबूती से रहने वाली इस महिला को सैल्यूट है। बता दें, इस वीडियो को 'r_o_hit_raj' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.6 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
