Jugaad Video: आपने कई बार सुना होगा कि मार्केट में खड़े-खड़े कोई बाइक चोरी हो गई, जबकि उसमें लॉक लगा हुआ था। दरअसल, चोरों के पास ऐसे ट्रिक भी होती है, जिससे वह लॉक लगी बाइक को चोरी कर ले जाते हैं। चोरों के पास ऐसे औजार भी होते हैं, जिससे वह आसानी से बाइक का लॉक खोल लेते हैं। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला बाइक चोरी से बचाने के लिए गजब काम करती दिख रही है।
वीडियो देख चोर के भी उड़ जाएंगे होश
वायरल हो रही वीडियो में महिला बाइक चोरी होने से बचाने के लिए देसी जुगाड़ का सहारा ले रही है। इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो में महिला बाइक चोरी से बचाने के लिए जो काम करती है, उसे देखकर चोर भी अपना माथा पकड़ लेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक बाइक में स्टील के छल्ले और ताले से बहुत ही जबरदस्त लॉक लगाती है। इस लॉक को चाहकर भी चोर तोड़ नहीं पाएगा। वीडियो देखकर लोग महिला की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख पाएंगे कि महिला सबसे पहले बाइक के क्लच को दबाती है। इसके बाद हैंडल और क्लच के बीच स्टील का एक छल्ला फंसा देती है। फिर उसमें देसी जुगाड़ से एक ताला लगा देती है। महिला इसलिए ऐसा करती है, जिससे कोई चोर बाइक को अगर जुगाड़ से चालू भी कर लेगा तो बिना क्लच छोड़े कहीं नहीं ले जा पाएगा। यह गजब का जुगाड़ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को @HasnaZaruriHai नाम के एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया है।
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)
