Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो यूजर्स का दिल जीत लेता है। आपने साड़ी पहनी महिलाओं के कई सारे ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें उनके कारनामों ने आपको यकीनन हैरान किया होगा। इसी क्रम में साड़ी पहनकर ट्रैक्टर चलाती एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला साड़ी पहनकर ट्रैक्टर चलाती दिख रही है। वह एक पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर में तेल भरवाने पहुंची है।
साड़ी पहनकर ट्रैक्टर चलाती दिखी महिला (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ेंगे- Video: जंगल में रहने वाले शिकारी शख्स ने लाइफ में पहली बार चखा लॉलीपॉप, देखें फिर कैसा दिया रिएक्शन
वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे
वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि महिला सड़क पर एकदम कॉन्फिडेंस और फुल स्वैग में ट्रैक्टर लेकर निकली है। इसके बाद वह ट्रैक्टर को सड़क से उतारकर पेट्रोल पंप के अंदर ले जाती है और उसमें तेल भरवाती है। आप देख पाएंगे कि महिला ट्रैक्टर में तेल भराकर पेट्रोल पंप कर्मचारी को पैसे देती है। इसके बाद उसी स्वैग और कॉन्फिडेंस में फिर से ट्रैक्टर दौड़ाती हुई निकल जाती है। इस दौरान महिला के चेहरे पर आपको फुल आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। देखें वीडियो-
वीडियो देखकर कहीं से भी नहीं लग रहा है कि महिला ट्रैक्टर चलाने में किसी से कम है। वह बिल्कुल प्रोफेशनल ड्राइवर की तरह ट्रैक्टर को सड़क पर दौड़ाती दिख रही है। वायरल हो रहे वीडियो को saurabh_shakya_ansh नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो इतना प्यारा है कि इसे तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)
