वायरल न्यूज़

Watch: पति से झगड़ा करने के लिए निकली कार से बाहर, नहीं पता था सामने खड़ी है मौत, अचानक आ गया टाइगर और फिर...

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 7, 2023, 05:21 PM IST

सोशल मीडिया पति पत्नी के झगड़े का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक पत्नी अपनी पति से झगड़ा करने के लिए कार रोकती है और बाहर निकलकर आती है। तभी वहां एक टाइगर आ जाता है और फिर महिला को उठा ले जाता है। देखें पूरा वीडियो...

Image

महिला पर हमला करते हुए टाइगर का वीडियो वायरल (Image Credit : Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पति से झगड़ा करने के लिए रोकी कार
  • बाहर निकलते ही ही अचानक आ गया टाइगर
  • जमकर वायरल हो रहा ये शॉकिंग वीडियो

Tiger Attacked Woman Viral Video: पति पत्नी का रिश्ता कितना पवित्र होता है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। ऐसे नोंकझोंक होना भी एक आम बात ही है। लेकिन कभी-कभी ये झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि बात जान पर बन आती है। ये वीडियो भी बिल्कुल ऐसा ही है, जिसमें एक पत्नी अपने पति से झगड़ा करने के लिए कार से बाहर निकल जाती है और उससे झगड़ा करने लगती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में जब महिला कार से बाहर निकल दूसरी साइड का भी दरवाजा खोल पति से बहस करने लगती है, तो वह भूल जाती है कि वह एक जंगल सफारी वाले रास्ते में खड़ी है। और फिर होता वही है, जिस बात का डर था। अचानक वहां एक टाइगर आ जाता है और महिला को उठाकर ले जाने लगता है। ऐसे में जिस पति से महिला झगड़ा कर रही थी, वही सबसे आगे खड़ा हुआ और टाइगर से लड़ने के लिए आगे आ गया, लेकिन टाइगर तो टाइगर है। खींच ले चला गया जंगल की ओर...

महिला पर हमला करते हुए टाइगर का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि महिला ने खुद अपनी मौत को दावत दी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि बीवी अपने पति से कितना ही झगड़ा क्यों न कर लें, लेकिन पति अपनी बीवी से बहुत प्यार करता है। वीडियो में कैसे पति ने बिना समय गवाए टाइगर के सामने जा खड़ा हुआ। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और इसे कई बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'mckoysnews' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article