जब बाघ के पीछे पड़ गया भालू, दुम दबाकर भागा टाइगर, कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा, देखें VIDEO

VIDEO: सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाईगर रिजर्व से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक भालू ने बाघ पर हमला कर दिया। इस नजारे को देखकर लोग दंग रह गए।

VIDEO: इस दुनिया में आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। वहीं, जब वो नजारा सामने आता है, तो लोग चौंक जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, राजस्थान के सवाई माधोपुर से, जहां एक भालू ने बाघ (Animal Video) के नाक में दम कर दिया। सुनकर भले ही आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर काफी मजे भी ले रहे हैं।

End of Feed