वायरल न्यूज़

Shocking: मगरमच्छों के बीच गलती से गिर जाए इंसान तो क्या होगी हालत, Video देखकर कांप जाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 3, 2023, 10:29 AM IST

Crocodile Attacks Video: सोचिए अगर कोई इंसान मगरमच्छों के झुंड के बीच पहुंच जाता है तो उसकी ये खूंखार जीव क्या हालत करेंगे। देखा जा सकता है कि कई सारे खूंखार मगरमच्छ एक जगह पर इकट्ठा हुए हैं। इसी दौरान उनके ऊपर मांस का टुकड़ा भेजा जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इस वीडियो को देखकर कांप जाएगी आत्मा
  • मगरमच्छों का वीडियो हुआ वायरल
  • पानी का जल्लाद कहलाता है मगरमच्छ

Crocodile Attacks Video: सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे खूंखार वीडियो देखे होंगे लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, वह रूह कंपा देने वाला है। हम सभी जानते हैं कि मगरमच्छ ऐसा खूंखार जीव है, जो अपने शिकार को चीर-फाड़कर रख देता है। सोचिए अगर कोई इंसान मगरमच्छों के झुंड के बीच पहुंच जाता है तो उसकी ये खूंखार जीव क्या हालत करेंगे। यह बात एक वायरल वीडियो से समझी जा सकती है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रूह कंपाने वाला वीडियो वायरल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई सारे खूंखार मगरमच्छ एक जगह पर इकट्ठा हुए हैं। इसी दौरान उनके ऊपर मांस का टुकड़ा भेजा जाता है। जैसे ही उनके ऊपर मांस का टुकड़ा फेंका जाता है, वह उसे खाने में एक पल नहीं लगाते। इसके बाद एक और मांस का टुकड़ा उनके बीच फेंका जाता है। इसको भी वह एक सेकंड में खा जाते हैं। देखने में यह बहुत ही भयावह लगता है। सोचिए अगर कोई इंसान इन मगरमच्छों के बीच गिर जाए तो वह उसे कच्चा ही चबा जाएंगे। वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article