वायरल न्यूज़

फूड फ्यूजन के नाम पर ये क्या कर डाला, शख्स ने बनाया पिज्जा भटूरा! Video देखकर फटी रह गई लोगों की आंखें

भटूरा आटे से बनाया जाता है और डीप फ्राई किया जाता है। इसे आमतौर पर छोले के साथ परोसा जाता है। लेकिन फूड फ्यूजन का कमाल देखिए, जहां एक शख्स ने आटे की गोल शीट में पनीर, मारिनारा सॉस और तरह-तरह की पिज्जा टॉपिंग्स भरकर उसे पिज्जा भटूरा का रूप दे डाला।

Image

पिज्जा की तरह बना भटूरा (X/@MeruOnX)

आज के दौर में लोग ना सिर्फ एक-दूसरे के कल्चर को बल्कि खान-पान को भी अपना रहे हैं। जिसे लेकर हमारे रसोई घर में अक्सर नए-नए प्रयोग हो रहे हैं। फूड फ्यूजन से हम अपने खाने के अनुभव को और भी रोमांचक बनाते जा रहे हैं। हाल ही में, फूड फ्यूजन के एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया, जिसमें देखा जा सकता है कि एक स्ट्रीट वेंडर ने अब तक का सबसे अनोखा स्ट्रीट स्नैक तैयार कर दिया।

वेंडर ने बनाया पिज्जा भटूरा?

दरअसल, वेंडर ने अपने फूड फ्यूजन का कमाल दिखाते हुए पिज्जा भटूरा बना डाला। वीडियो में आप वेंडर को पिज्जा भटूरा बनाते हुए देख सकते हैं। इसके लिए वेंडर सबसे पहले आटे की गोल शीट में पनीर, मारिनारा सॉस और तरह-तरह की पिज्जा टॉपिंग्स भरता है, फिर उसे दूसरी आटे की परत से सील करके डीप फ्राई करता है। जब पिज्जा भटूरा फ्राई होकर बाहर निकलता है तो वह उसे काटकर दिखाता है, जो कि देखने में किसी भटूरे की तरह ही लग रहा था।

वीडियो पर छिड़ी बहस

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर मेरु नाम के यूजर ने शेयर किया है। साथ ही उसने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। मेरु ने कैप्शन में लिखा है, "अटेंशन इंडिया, क्या आप जानते हैं कि इटालियन पिज्जा भटूरा बेच रहे हैं?" इस वायरल वीडियो ने न सिर्फ लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि खाने के शौकीनों के बीच एक जोरदार बहस भी छेड़ दी। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रहीं। जहां कुछ यूजर्स ने इसे मजेदार और स्वादिष्ट माना, तो कुछ इसे देखकर हैरान रह गए।

इस फूड फ्यूजन का खुला राज

वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "फ्राइड पिज्जा? ये क्या माजरा है!" वहीं, दूसरे ने लिखा, "नाम चाहे जो हो, मैं तो इसे जरूर खाऊँगा!" भारतीय यूजर्स ने इस डिश को भटूरे से जोड़कर हँसी-मजाक किया, लेकिन जैसे ही चर्चा आगे बढ़ी, कुछ खाने के जानकारों ने इस डिश का असली राज खोला। उन्होंने बताया कि यह कोई इंडो-इटैलियन फ्यूजन नहीं था, बल्कि यह पिज्जा फ्रिटा था। ये इटली के नेपल्स शहर की एक पारंपरिक डिश है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article