Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों की संख्या में वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें से कुछ वीडियो जहां यूजर्स को हंसाते हैं तो कई वीडियो इमोशनल कर देते हैं। कुछ वीडियो लोगों के होश उड़ा देते हैं तो कई वीडियो सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो इन दिनों ऐसा वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिमाग खराब हो जाएगा। इस वीडियो को देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे। यह वीडियो ऐसा है, जो यूजर्स को डरा भी रहा है।
वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ है। अब एक बंदे ने ताला खोलने के लिए चाभी का इस्तेमाल नहीं किया। यहां तक कि ताला तोड़ने के लिए उसने न तो कटर का इस्तेमाल किया और न ही उसे हथौड़ी की भी जरूरत पड़ी। बंदे ने ताला तोड़ने के लिए जिस तरह का जुगाड़ लगाया है, वह आपके होश उड़ाने के लिए काफी है। फिलहाल टाइम्स नाउ नवभारत इस वीडियो के वास्तविकता का दावा नहीं करता है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख पाएंगे कि बंदे ने ताला तोड़ने के लिए अनार फुलझड़ी का इस्तेमाल किया। आप देख सकते हैं कि अनार को जलाकर बंदा ताला के सामने लगा देता है। जिससे उसमें से निकलने वाली चिंगारी लगातार ताले को लगती रहती है। जैसे ही अनार की चिंगारी खत्म होती है, आप देख पाएंगे कि ताला अपने आप खुल जाता है। इस हैरान करने वाले वीडियो को @vickysinghexperiments नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)
