Viral Video: आपने भी मेले में झूला जरूर झूलने गए होंगे। कई लोगों की झूला झूलते समय हालत खराब हो जाती है। कई लोग तो डर के मारे रोने भी लगते हैं। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बच्चा अकेले ही मेले में झूला झूलने पहुंच गया है। इस दौरान बच्चे को जरा भी डर नहीं लग रहा है। बच्चे का कूल अंदाज लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। इस कारण यूजर्स बच्चे को 'दिलेर' कहकर बुला रहे हैं।
वीडियो को देखकर मजा आ जाएगा
सोशल मीडिया पर इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर आपकी आंखें भी खुली की खुली रह जाएंगी। कई लोग बच्चे का कूल रिएक्शन देख अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वायरल हो रहा वीडियो किसी मेले का लग रहा है। जहां बच्चा अकेले झूले झूलने पहुंच जाता है। आप देख पाएंगे कि झूले पर बहुत सारे लोग बैठे हुए हैं। जहां बाकी लोगों की झूला झूलते समय हालत खराब लग रही है, वहीं बच्चे को जरा भी फर्क नहीं पड़ रहा है। देखें वीडियो-
बच्चा सबका ध्यान अपनी तरफ खींचता नजर आ रहा है। आप देख पाएंगे बच्चा एकदम शांत चेहरे के साथ अपनी सीट पर बिल्कुल अकेले बैठा है। उसके आस-पास भी कोई नहीं है। जहां बाकी लोग डर से चिल्लाते दिख रहे हैं। वहीं बच्चा ऐसे बैठा है, जैसे यह उसके रोज का काम हो। उसके चेहरे पर न डर दिख रहा है और न ही जरा सी भी सिकन नजर आ रही है। बच्चे का 'कूल एक्सप्रेशन' सबको हैरान कर रहा है। बच्चे का वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर pubity नाम के अकाउंट से वायरल हो रहा है।
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)
