हालत खराब फिर भी सड़क पर बेधड़क दौड़ती रही कबाड़ बनी कार, Viral Video देख लोगों को नहीं हुआ यकीन

सोशल मीडिया पर एक कार का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस वीडियो में पूरी तरह से कबाड़ बन चुकी एक कार सड़क पर सरपट दौड़ती नजर आ रही है।

वायरल न्यूज (Viral News): कई बार सोशल मीडिया पर हमें कुछ ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देख हमारी आंखें फटी की फटी रह जाती है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग अपनी आंखों पर यकीन तक नहीं कर पाए। इस वीडियो (Video) को आप भी देखिए पक्का बता रहे हैं इसे देख आपकी भी नजरें गच्चा खा जाएंगी।

Viral Video of a destroyed running car on the road

सड़क पर सरपट दौड़ती कार (Instagram/@its_prdiip_005)

इस हाल में भी सरपट दौड़ी कार

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक कार जिसकी हालत बहुत खस्ता नजर आ रही है, फिर भी वह सड़क पर सरसराते हुए रफ्तार भर रही है। कार को अगर आप देखेंगे तो वह साइड से और बैक से चपटी हो चुकी है। जिसे देख यह कहा जा सकता है कि संभवत: इस कार का एक्सीडेंट हुआ होगा और यह अब उसी स्थिति में घटनास्ठल से रिपेयरिंग के लिए सर्विस सेंटर जा रही है।

End of Feed