वायरल न्यूज़

जल्दीबाजी पड़ी भारी! एक झटके में महिला समुद्र में जा गिरी, वीडियो देख आपकी भी फटी रह जाएंगी आंखें

सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला नाव से छलांग लगाते समय फिसलकर समुद्र में गिर जाती है। हालांकि एक आदमी की सूझबूझ की वजह से महिला की जान बच जाती है। इस वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

Image

एक झटके में समुद्र में जा गिरी महिला(फोटो-x/@lok62678)

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें कुछ वीडियो आपका इंटरटेनमेंट भी करते हैं। तो वहीं पर कुछ ऐसे भी होते हैं जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता और मुंह से अचानक निकल जाता है कि हे भगवान! ऐसा नहीं होना था। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक ऐसा हादसा होता है, जिसे देखने के बाद आपकी भी आंखें फटी रह जाएंगी।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पानी में एक बोट नजर आ रही है। नाव के अंदर एक महिला एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए छलांग लगाती है। पर वह उसमें कामयाब नहीं हो पाती है। छलांग लगाते समय वह फिसल जाती है, जिस कारण उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह फिसलकर गहरे पानी में जा गिरती है। वीडियो में आगे देखते हैं कि जब वह महिला गिरती है तो उसको बचाने के लिए एक आदमी दौड़कर आता हुआ दिखाई देता है। वह हाथ पकड़कर महिला को पानी से बाहर निकालता है। वहीं वोट पर एक लड़का और एक लड़की भी नजर आते हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स का आया रिएक्शन

वीडियो पोस्ट होने के बाद इसके कैप्शन में 'इतना बड़ा हादसा देख आंखें फटी की फटी रह गई, महिला को जल्दीबाजी करना पड़ा भारी, हुआ भयानक एक्सीडेंट', लिखा हुआ है। हालांकि वीडियो के ऊपर समुद्र का जिक्र है कि महिला अपना बैलेंस खोने के बाद समुद्र में जा गिरती है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @lok62678 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक दो लाख 73 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।

वहीं इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले यूजर ने लिखा, "तभी तो कहते हैं हमेशा सतर्क रहकर चलना चाहिए थोड़ी सी लापरवाही आपकी जान जोखिम में डाल सकती है।", दूसरे ने लिखा: "जल्दीबाजी अक्सर हमे दुख ही देता हैं।" तीसरे ने लिखा: "लापरवाही व्यक्ति की जान को जोखिम में डाल सकता है इसलिए हमें हर काम में सावधानी बरतनी चाहिए ताकि हम सुरक्षित रह सकें सतर्कता केवल हमारी खुद की नहीं बल्कि हमारे परिवार और समाज की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article