वायरल न्यूज़

Shocking Video: ऊची बिल्डिंग के तारों में जाकर फंस गई स्कूटी, कैसे हो गया यह अजीबोगरीब कारनामा

Viral Video: वीडियो में आपको किसी शहर का कोई मोहल्ला नजर आ रहा होगा। वीडियो में एक शख्स जगह के बारे में बताता भी नजर आ रहा है। इस दौरान वह अपने फोन के कैमरे में स्कूटी भी दिखा रहा है।

Image

स्कूटी का वीडियो (एक्स- @gharkekalesh)

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर किसी को यकीन नहीं हो पा रहा है। दरअसल, इस वीडियो में एक स्कूटी ऐसी जगह जाकर फंस गई है, जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा। वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। लोगों को समझ नहींं आ रहा है कि स्कूटी ऐसी जगह कैसे जा सकती है।

कैसे इतनी ऊंचाई पर जा सकती है स्कूटी

वायरल वीडियो में आपको किसी शहर का कोई मोहल्ला नजर आ रहा होगा। वीडियो में एक शख्स जगह के बारे में बताता भी नजर आ रहा है। इस दौरान वह अपने फोन के कैमरे में स्कूटी भी दिखा रहा है। आप भी देख पाएंगे कि स्कूटी किसी नदी-नाले में नहीं बल्कि ऊंची बिल्डिंग के तारों में जाकर फंस गई है। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि स्कूटी इतनी ऊंचाई पर जा कैसे सकती है और ऊची बिल्डिंग पर तारों में कैसे फंस सकती है। इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक तीन लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं वीडियो पर लगातार लोग कमेंट कर रेह हैं। आप देख पाएंगे कि स्कूटी ऊंची बिल्डिंग की बालकनी से निकलकर बिजली के तारों में फंसी हुई है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article