वायरल न्यूज़

Video: पतले से पाइप में गिर गया था कुत्ते का बच्चा, पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ से बचाई जिंदगी, देखकर आप भी करेंगे सैल्यूट

Viral Video: आप देख पाएंगे कि कुत्ते का बच्चा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। वहीं पास में ही बच्चे की मां खड़ी नजर आ रही है। सबसे अच्छी बात यह है कि कुछ पुलिसकर्मी उस कुत्ते के बच्चे ​​को बचाने का प्रयत्न करते नजर आ रहे हैं।

Image

पुलिसकर्मियों ने बचाई कुत्ते के बच्चे की जान (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता रहता है, जिसे देखकर यूजर्स की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। कई वीडियो जहां लोगों को चौंका देते हैं, वहीं कई वीडियो इमोशनल कर देते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिसे देखकर यूजर्स का दिल खुश हो जाता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर यकीनन आपका दिन बन जाएगा।

वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप

वीडियो में आप देख पाएंगे कि किसी पतले से पाइप में एक कुत्ते का बच्चा गिर गया है। आप देख पाएंगे कि कुत्ते का बच्चा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। वहीं पास में ही बच्चे की मां खड़ी नजर आ रही है। सबसे अच्छी बात यह है कि कुछ पुलिसकर्मी उस कुत्ते के बच्चे को बचाने का प्रयत्न करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल, पाइप इतना पतला था कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए। इसके बाद एक पुलिसकर्मी अपना सूझ-विचार लगाकर किसी तरह कुत्ते के बच्चे को पाइप से निकाल लेता है। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर आप यकीनन इमोशनल होने वाले हैं। आप देख पाएंगे कि मां को जैसे ही उसका बच्चा मिलता है, वह उसे दुलारने लगती है। वहीं बच्चा भी अपनी मां को पाकर पूंछ हिलाता नजर आता है। वीडियो देखकर यूजर्स सबसे ज्यादा तारीफ उन पुलिसकर्मियों की कर रहे हैं, जिन्होंने उस कुत्ते के बच्चे को बचाया है। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है। हालांकि, यूजर्स को वीडियो काफी ज्यादा पसंद आया है। वीडियो को Collecting universe नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article