मौत सामने थी, फिर भी बच गई महिला, कैसे काम करता है गुड लक? यह Viral Video देख समझ जाएंगे आप

वायरल न्यूज (Viral News): सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि तेज तूफान के दौरान एक महिला की जान बाल-बाल बची।

सोशल मीडिया पर तमाम हादसों के वीडियो (Video) आए दिन वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ हादसे तो ऐसे होते हैं, जिसे देखने के बाद लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सामने आया है। जिसमें आंधी-तूफान के दौरान जो घटना घटी उसने लोगों को हैरानी में डाल दिया।

Viral Video Of tin shed was blown away in the air

हवा में उड़ता टीन शेड (X/@gharkekalesh)

तेज आंधी-तूफान में उड़ा टीन शेड बना खतरा

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि तेज तूफान के दौरान एक टीन शेड हवा में उड़ते दिख रहा है। हवा इतनी तेज है कि वह टीन शेड किसी कागज की तरह हवा में उड़ते हुए दिख रहा है। वहीं, सड़क किनारे एक महिला कहीं जा रही होती है। तभी वह टीन शेड उसकी तरफ तेजी से आने लगती है। गनीमत रही कि महिला की नजर उस तेजी से उड़ते हुए टीन शेड पर पड़ गई। महिला तुरंत अलर्ट हो गई और खुद को बचाने की कोशिश करने लगी।

End of Feed