अगर इस दुनिया में कुछ अच्छाई बची है तो इसके पीछे वो लोग खड़े हैं, जो बिना किसी लालच के दूसरों की मदद करना जानते हैं। ऐसे लोगों की निस्वार्थ सेवा भाव ही लोगों को अच्छे कर्म करने की प्रेरणा देती है। हाल में ऐसे ही कुछ सज्जन लोगों का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि वे राहगीरों को पानी पिलाने का काम कर रहे है।
लोगों को पानी पिलाते हुए बुजुर्ग दंपति (X/@satishshar1)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
निस्वार्थ मन से लोगों की सेवा में जुटा बुजुर्ग दंपति
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग दंपति रास्ते से गुजरने वाले लोगों और वाहन सवारियों को पानी पिलाने का काम कर रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह बुजुर्ग दंपति पिछले 21 सालों से निस्वार्थ भाव से राहगीरों को पानी पिलाने का काम कर रहा है। उम्र के इस पड़ाव में जहां लोग थक कर बिस्तर पर पड़े रहते हैं, वहीं ये बुजुर्ग दादा दादी आज भी लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। इन्हें इस काम के बदले ना तो कोई पैसे मिलते हैं और ना ही किसी भी तरह का फुटेज, ना रील की होड़ और ना ही सोशल मीडिया पर वायरल होने का जुनून, बस इनके मन में लोगों की निस्वार्थ सेवा का भाव है।
लोग बुजुर्ग दंपति की तारीफ करते थक नहीं रहे
फिलहाल सोशल मीडिया पर इन बुजुर्गों का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसे सोशल साइट एक्स पर @satishshar1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां कई लोगों ने बुजुर्गों के इस सेवा भाव की खूब तारीफ की है। वहीं, कई अन्य लोगों ने उनके इस नेक काम के लिए उनकी सलामती की भी दुआ की है। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यही असली सवा धर्म है।" दूसरे ने लिखा, "भगवान इनका हाथ थामे रखे और इन्हें ताकत देता रहे।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
