Viral Video: फ्लाइट में पैरों के दर्द से परेशान थी महिला, फिर एयर होस्टेस ने जो किया उसने जीत लिया सबका दिल

हाल ही में IndiGo की एक केबिन क्रू सदस्य का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल छू लिया।

फ्लाइट में यात्रियों की सेवा में हाजिर एयर होस्टेस हमेशा इस बात का ध्यान रखती हैं कि उनके प्लेन में आए यात्रियों को कभी भी किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। ऐसे में वे उन्हें खुश और रिलैक्स करने की पूरी कोशिश करती हैं। यात्रियों की सेवा में मौजूद एक एयर होस्टेस का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसने लाखों लोगों का दिल छू लिया।

Viral Video Of IndiGo cabin crew massages elderly passengers legs

बुजुर्ग महिला का पैर दबाती एयर होस्टेस (Instagram/@jenifarvu)

ये भी पढ़ें:

बुजुर्ग महिला के पैर दबाते हुए नजर आई एयर होस्टेस

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि फ्लाइट के अंदर एक बुजुर्ग महिला फर्श पर बैठी हुई है। महिला के पैरों में दर्द था इसलिए वह नीचे फ्लाइट के फर्श पर बैठकर अपने पैर को दबा रही थी। जब एयर होस्टेस की नजर उस महिला पर पड़ी तो वह खुद को रोक नहीं पाई और उस बुजुर्ग महिला के पास जाकर उनका पैर दबाने लगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एयर होस्टेस धीरे-धीरे उस बुजुर्ग महिला का पैर दबा रही है। जिससे उसे बहुत राहत मिल रही है।

End of Feed