अक्सर बेटियों को शुरू से ही पराया धन माना जाता है। आपने लोगों को यह जरूर कहते हुए सुना होगा कि एक बार बेटी की डोली जिस घर से उठ गई, उसी वक्त से बेटी पराई हो जाती है। हमारे समाज में शादी के बाद बेटियों का अपने घर वापस लौटना बहुत ही शर्मिंदगी वाली चीज मानी जाती है। लोग अक्सर अपनी बेटियों को शुरू से ही यह सीखाते हैं कि शादी के बाद उन्हें हर हाल में अपने ससुराल में ही रहना है। अगर कोई बात ऊपर-नीचे हो भी जाती है तो उन्हें हर स्थिति में समझौता करना ही सीखाया जाता है। लोग अपने घर की बेटियों को सीखाते हैं कि चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उन्हें चुप रहकर सब सह लेना चाहिए। लेकिन हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसने लोगों की इस सोच को बदलने का काम कर रहा है।
लड़की ने अपने माता-पिता से पूछा यह सवाल (Instagram/@tathyakul)
ये भी पढ़ें: दुनिया का सबसे लंबे नाम वाला रेलवे स्टेशन, एक सांस में पढ़ना नामुमकिन, अक्षर गिनते-गिनते थक जाएंगे आप
बेटी ने अपने माता-पिता से किया यह गंभीर सवाल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक परिवार खाना खाने एक साथ बैठा है। परिवार में माता-पिता और उनकी बेटी है। खाना खाते वक्त बेटी अचानक से अपने माता-पिता से एक गंभीर सवाल करती है और वह पूछती है कि, "पापा मान लीजिए, अगर कल को मेरी शादी होती है और मेरी शादी के बाद वह सही नहीं चल पाती या फिर आगे किसी वजह से शादी में मुझे किसी दिक्कत-परेशानी का सामना करना पड़ता है तो क्या मैं अपने घर वापस लौट सकती हूं? दुनिया मेरे ऊपर कई तरह के सवाल खड़ी करेगी आपलोगों को बेइज्जती महसूस करवाएगी। ऐसे में क्या आपलोगों को परेशानी नहीं होगी?" इस पर उस लड़की के माता-पिता उसे ऐसा जवाब देते हैं जिसे सुनने के बाद हर किसी को ऐसे मां-बाप पर गर्व होगा।
ये भी पढ़ें:
"दुनिया से क्या लेना, बेटी है तू हमारी..."
वायरल वीडियो (Viral Video) में लड़की के माता-पिता को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "दुनिया से क्या लेना, बेटी है तू हमारी। तू इस घर में जब चाहे तब वापस आ सकती है।" आगे लड़की के पापा बोलते हैं कि, "इस घर के दरवाजे तेरे लिए हमेशा-हमेशा के लिए खुले हैं। इस तरह की बातें अब ना कभी करना और ना ही सोचना। हम तुम्हारे मां-बाप है, ये घर तुम्हारा है। प्रॉब्लम फेस करना और जब लगे कि नहीं तो वापस आ जाना, ये घर तुम्हारा है।"
वीडियो देख भावुक हुए लोग
इस खूबसूरत परिवार के वीडियो को सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को हमने इंस्टाग्राम से @tathyakul नाम के अकाउंट से लिया है। वीडियो में माता-पिता के जवाब को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस वीडियो को देखकर काफी भावुक भी हो गए। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि काश हर बेटी को ऐसे ही समझदार और सपोर्टिव माता-पिता मिलें। कुछ लोगों ने इसे माता-पिता का नि:स्वार्थ प्यार का सबसे खूबसूरत उदाहरण बताया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
