सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों का पारा हाई हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक केक की दुकान का मालिक एक बुजुर्ग व्यक्ति पर गुस्से में चिल्लाता हुआ नजर आता है।
दुकान पर केक की कीमत पूछता बुजुर्ग (X/@Mercedes5494)
ये भी पढ़ें:
बुजुर्ग का अपमान करते दिखा दुकानदार
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह बुजुर्ग व्यक्ति केक की दुकान पर रखे केक की कीमत पूछ रहा है। जहां उस दुकान का मीलिक केक की कीमत बताने के बजाय उस पर चिल्लाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में आप उस बुजुर्ग को अलग-अलग केक की कीमत पूछते सुन सकते हैं। जहां वह दुकानदार बड़ी सख्त और कर्कश आवाज में केक की कीमत बता रहा है। एक दफा तो वह दुकानदार बुजुर्ग से बोलता है कि बार-बार कीमत क्यों पूछ रहे। इस पर वह बुजुर्ग व्यक्ति बोलता है कि पैसे कम ना पड़ जाएं इसलिए वह केक की कीमत पूछ रहा है। वीडियो में साफ दिखता है कि पैसों की कमी को लेकर वह बुजुर्ग व्यक्ति थोड़े झिझकते हुए उस दुकानदार से बात कर रहा था। एक बार तो वह केक के लिए अपने हाथ में रखे पैसों को भी गिन रहा है।वीडियो पर आई लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Mercedes5494 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जहां वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि केक की दुकान पर एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा सिर्फ केक की कीमत पूछे जाने पर दुकानदार भड़क गया। बुजुर्ग के साथ दुकानदार के इस व्यवहार को देख लोग दुकानदार पर भड़क गए और इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। लोग वीडियो पर कमेंट कर दुकानदार को खरी-खोटी सुना रहे हैं। जहां कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि बुजुर्गों के साथ ऐसा व्यवहार बिल्कुल गलत है। कुछ अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "हर इंसान सम्मान का हकदार है, छोटी-सी बात पर किसी को अपमानित करना सही नहीं।"डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
