वायरल न्यूज़

Viral Video: लड़के ने साइकिल से किया ऐसा जबरदस्त स्टंट, देखते ही आंखें बाहर आ जाएंगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 7, 2023, 09:51 PM IST

इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का साइकिल से स्टंट करता नजर आ रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें बाहर आ जाएंगी। खतरनाक स्टंट का ये शॉकिंग वीडियो यूजर्स द्वारा भी खूब पसंद किया जा रहा है।

Image

साइकिल से स्टंट का वायरल वीडियो (Image Credit : @tanujpanwar10/Youtube)

KEY HIGHLIGHTS
  • साइकिल से लड़के ने किया जबरदस्त स्टंट
  • लड़के का स्टंट देख चौंके यूजर्स
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bicycle Stunt Viral Video: कहते हैं कि आजकल वो जमाना आ गया है कि जो दिखता है वही बिकता है। आप अपने टैलेंट को जितना एक्सप्लोर करेंगे, ये उतना ही लोगों के बीच जाकर शोर मचाएगा। कुछ ऐसा ही ये वीडियो भी है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें बाहर आ सकती है। इस वीडियो को देखने के बाद आप शॉक्ड हो जाएंगे। दरअसल, वीडियो में एक लड़का साइकिल से स्टंट करता नजर आ रहा है, जो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़का पहले तो साइकिल को छोड़ देता है और फिर दौड़कर उस पर बैठकर जाता है। इसके बाद वह साइकिल के पिछले पहिए को हवा में उठा देता है, जिसके बाद पिछला पहिया साइकिल से अलग हो जाता है और आगे चला जाता है। लेकिन लड़का उस साइकिल से स्टंट जारी रखता है और अगले पहिए से साइकिल चलाता है। स्टंट का ये शानदार वीडियो देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे।

साइकिल से स्टंट का वायरल वीडियो

यूट्यूब पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Youtube Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये है इंडिया का असली टैलेंट। वहीं, एक अन्य यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि दूसरा टायर एक अंजान पड़ोसी बन बगल से निकल गया। इस वीडियो को अब तक 23 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@tanujpanwar10' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article