भारत की सड़कों पर आपको कई ऐसे नमूने देखने को मिल जाएंगे। जिनको देखने के बाद आपको यह यकीन हो जाएगा कि इनके रहते धरती पर कुछ भी असंभव नहीं है। ऐसे लोग हर नामुमकीन काम को बहुत ही आसानी से मुमकीन बना देते हैं। इतना ही नहीं शायद इन लोगों को देखते हुए ही हिंदी के कई कहावतें बनाई गई होंगी। जैसे- जहां चाह है वहां राह है, आवश्यकता आविष्कार की जननी है इत्यादि। हाल में एक ऐसे ही जुगाड़बाज शख्स का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों ने अपना माथा पीट लिया।
स्कूटी पर भरपूर सामान लादे हुए था शख्स (X/@Mythaught07)
स्कूटी पर माल लादकर फर्राटे भर रहा था शख्स
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक स्कूटी वाला शख्स अपनी स्कूटी पर सामान लादकर सड़क पर फर्राटे भर रहा है। उसकी पूरी स्कूटी दुकान के सामान से लदी पड़ी है। शख्स ने अपने स्कूटी पर इतना सामान लाद लिया है कि उसकी स्कूटी पर खुद उसके बैठने के लिए ही जगह नहीं बची है लेकिन एडजस्ट करने में भारत के लोगों का तो कोई जवाब ही नहीं। ऐसे में वह शख्स स्कूटी की सीट के पीछले हैंडल पर बैठ कर स्कूटी को पूरे तेज रफ्तार से भगा रहा है।
वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन
सड़क पर स्कूटी भगा रहे शख्स के इस वीडियो को उसके पीछे चल रहे एक वाहन चालक ने रिकॉर्ड कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Mythaught07 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यूजर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "इसने तो पर्सनल दो पहिया वाहन को कमर्शियल बना दिया।" इस वायरल वीडियो पर तमाम लोगों के मजेदार कमेंट्स भी आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इतना समान तो पिकअप से भी न आए।" दूसरे ने लिखा, "मिनी टेम्पो है ये तो।" तीसरे ने लिखा, "कुछ ज्यादा ही काम ले रहे हैं, इतना भी वर्कलोड नहीं डालना चाहिए।" चौथे ने लिखा, "ऐसे लोग सड़क पर पूरे एक ट्रैक्टर की जगह घेर लेते हैं।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
