बाइक बेचते वक्त रो पड़ा युवक, Video में दिखा मेहनत की कमाई बेचने का दर्द

चीजों की कीमत सिर्फ पैसों में नहीं होती, बल्कि उनसे जुड़ी भावनाएं में होती हैं। मगर, जिंदगी में कभी-कभी मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं और उस वक्त क्या हाल होता है, वह आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। जिसने भी इस वीडियो को देखा उसकी आंखें नम हो गईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी पसंदीदा बाइक बेचते समय रोता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा यह पल सिर्फ बाइक बेचने का नहीं, बल्कि उस शख्स के सपनों और मेहनत के बिकने जैसा है।

Viral Video Of Man who Gets Emotional while selling his bike

बाइक बेचते वक्त रो पड़ा युवक (Instagram/@termsofindia)

ये भी पढ़ें:

हर मेहनती इंसान समझ सकता है उस शख्स का दर्द

वीडियो (Video) में दिखता है कि युवक अपनी बाइक बेचने के लिए खड़ा है। जैसे ही खरीदार आता है, सौदा तय होता है और जब चाभी सौंपने की बारी आती है, वैसे ही उस शख्स की आंखों में आंसू आ जाते हैं। वह खुद को संभालने की कोशिश करता है, लेकिन वह नहीं संभाल पाता। इसके बाद उसकी आंखों से आंसुओं की धार बहती दिखती है। ऐसी स्थिति में शख्स की आंखों में आंसू देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह बाइक उसकी बहुत ही पसंदीदा बाइक रही होगी। हो ना हो उसने इसमें अपनी मेहनत की कमाई भी लगाई होगी। उसके दुखी चेहरे को देख यह साफ समझ आ रहा है कि इस बाइक से उसकी कई यादें जुड़ी होंगी।

End of Feed