Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटी सी बच्ची का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि बच्ची सड़क किनारे खड़ी होकर अपने हाथ से बनी पेंटिंग बेच रही है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @clearcutindia नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में बच्ची की कहानी भी शेयर की गई है। जो लोगों के दिलों को छू रही है।
अपनी पेंटिंग बेचते हुए नजर आई बच्ची (Instagram/@clearcutindia)
ये भी पढ़ें:
बच्ची खुद ही सीखी पेंटिंग
वीडियो (Video) के कैप्शन में बताया गया है कि इस छोटी सी बच्ची का नाम राधिका है। जो हिमाचल प्रदेश के बीर इलाके के एक स्थानीय स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ती है। राधिका को पेंटिंग्स और कला की दुनिया में खास दिलचस्पी है। सबसे बड़ी बात तो यह कि राधिका ने इन पेंटिंग्स को बनाने के लिए ना तो कोई क्लास ली है और ना ही किसी स्कूल में उसे यह सिखाया गया है। उसने खुद से ही प्रैक्टिस कर सुंदर पेंटिंग्स को बनाना सीखा है।
वीडियो में अपनी पेंटिंग बेचते हुए नजर आई बच्ची
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क किनारे खड़ी बच्ची एक राहगीर से बोलती है कि, 'भैया मेरी पेंटिंग देख लो…' जिसके बाद वह शख्स उस बच्ची की पेंटिंग्स देखने लगता है। बच्ची एक-एक कर अपनी पेंटिंग्स उस राहगीर को दिखा रही है। बच्ची की सुंदर पेंटिंग्स को देख वह शख्स उसकी कला की खूब तारीफ करता है और उससे उसकी पेंटिंग की कीमत पूछता है। बच्ची उसे बताती है कि उसकी एक पेंटिंग 150 रुपए की है। जिसके बाद वह बच्ची द्वारा बनाई गई एक पैराग्लाइडिंग वाली पेंटिंग खरीद लेता है। इस दौरान बच्ची के चेहरे पर उसकी मासूमियत और मेहनत साफतौर पर देखी जा सकती है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
