Microsoft AI App: लियोनार्डो द विंची की फेमस पेंटिंग मोना लिसा के बारे में तो आपने सुना ही होगा। आज भी स्कूलों में कभी-कभी इसके बारे में बताया जाता है। मोनालिसा की पेंटिंग का रैप करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को Microsoft के नए AI ऐप, VASA-1 से बनाए जाने का दावा किया जा रहा है। यह तकनीक लोगों के चेहरे की स्थिर तस्वीरों को लाइव एनिमेशन में बदल देती है। माइक्रोसॉफ्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर पोस्ट किए गए इस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में मोनालिसा की पेंटिंग को फुल एटीट्यूट में रैप करते हुए देखा जा रहा है।
माइक्रोसॉफ्ट एप का कमाल
मोनालिसा की ये पेंटिंग माइक्रोसॉफ्ट एप के माध्यम से बनाई गई है। माइक्रोसॉफ्ट की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, VSA आकर्षक दृश्य प्रभावशाली कौशल के साथ कैरेक्टर्स के लाइव चेहरे बनाने के लिए एक रूपरेखा है। एप की उपलब्धता पर माइक्रोसॉफ्ट ने लिखा, “हमारी ऑनलाइन डेमो, एपीआई, उत्पाद, अतिरिक्त कार्यान्वयन विवरण, या किसी भी संबंधित पेशकश को जारी करने की कोई योजना नहीं है, जब तक कि हम निश्चिंत नहीं हो जाते कि तकनीक का उपयोग जिम्मेदारी से किया जाएगा। उचित नियमों के अनुसार।”
वायरल वीडियो पर धुआंधार लाइक
शेयर करने के बाद से ही AI जनरेटेड ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक, इसे सात मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और ये संख्या अभी भी बढ़ रही है। इसे शेयर करके लोग अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, 'मोना लिसा क्लिप ने मुझे हंसते-हंसते फर्श पर लोट-पोट कर दिया।' दूसरे ने कहा कि, 'दा विंची अपनी कब्र में लोट रहा है।' तीसरे ने कहा है कि, 'यह पागलपन है, यार।' पांचवें ने पोस्ट किया, 'मोना लिसा अविश्वसनीय है, हाहा।' वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, 'अरे यार! काश दा विंची ही इसका गवाह बन पता।' सातवें यूजर ने कहा कि, 'अच्छा डेमो! लेकिन बहुत जल्द, लोगों को सिर्फ वीडियो कंटेंट देखकर असली और नकली इंसान की पहचान करने में कठिनाई होगी। इससे इंटरनेट पर भारी मात्रा में धोखाधड़ी और घोटाले सामने आएंगे। एआई के युग में विश्वास को बहाल करने और मजबूत करने के लिए नए तरीकों को आगे बढ़ाना अब अनिवार्य है।'
