वायरल न्यूज़

Viral Video: चिड़ियाघर में गिर गया बच्चे का जूता, फिर हाथी ने जो किया, देख लोग बोले- दिल जीत लिया इसने तो...

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 29, 2023, 04:24 PM IST

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक हाथी को दिखाया गया है। ये पूरा वीडियो के बाद आपको जानवरों से और भी ज्यादा लगाव हो जाएगा। दरअसल, चिड़ियाघर के बाड़े में बच्चे का जूता गिर जाता है, जिसे हाथ अपने सूंड से उठाकर बच्चे को देता है।

Image

बच्चे का जूता लौटाते हुए हाथी का वीडियो वायरल (Image Credit : vishuu_1439/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथी के बाड़े में गिरा बच्चे का जूता
  • चिड़ियाघर के हाथी ने लौटाया शूज
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Viral Video of Elephant Returned The Child Shoe: इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद, अगर आप जानवरों से मोहब्बत करते हैं तो शायद आपकी आंखें भर आए। क्योंकि ये वीडियो जानवर द्वारा दिखाए गए इंसानियत का वीडियो है, जिसे जो भी देख रहा है, बस देखता ही रह जा रहा है। इस वीडियो में चिड़ियाघर में बंद एक हाथी को दिखाया गया है, जो बड़ा ही क्यूट है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कुछ लोग चिड़ियाघर घूमने के लिए जाते हैं। ऐसे में उनके बच्चे का जूता हाथी के बाड़े में गिर जाता है। फिर क्या हाथी आता है और अपने सूंड से उठाकर बच्चे का जूता बाहर लोगों को दे देता है। ये वीडियो इतना प्यारा है कि इसे देखने के बाद आप भी जानवरों से प्रेम करने लगेंगे और आपका लगाव उनके प्रति और भी अधिक बढ़ जाएगा।

बच्चे का जूता लौटाते हुए हाथी का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि सच कहा जाए तो इंसानों से ज्यादा इंसानियत जानवरों में है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि इन्हें कैदकर नहीं रखना चाहिए, ये बहुत प्यारे जानवर होते हैं। बता दें, इस वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'vishuu_1439' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article