वायरल न्यूज़

ब्लैक बेल्ट वाली इस लड़की का किक देख आ जाएगा चक्कर, Video देख इंटरनेट यूजर्स भी हैरान

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में आपको एक लड़की नजर आएगी, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग ही हिल जाएगा। ब्लैक बेल्ट वाली ये लड़की अपने पैरों से मारकर एक रॉड को टेढ़ा कर देती है।

Image

किक मारकर लड़की ने टेढ़ा किया रॉड (Facebook)

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्लैक बेल्ट वाली लड़की का कमाल
  • लड़की ने पैर से मारकर दिखाया दम
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Black Belt Girl Video: इंटरनेट पर कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं और काफी सारे तो स्क्रॉल होते समय दिख भी जाते हैं। कुछ ऐसा ही इस वीडियो के साथ भी है, जिसे देखने के बाद आप इसे भूल नहीं पाएंगे। लोगों का कहना है कि ऐसा वीडियो काफी कम ही देखने को मिलता है, जहां लोग अपनी प्रतिभा को आमजन के सामने लाने का प्रयास करते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक लड़की दिखाई दे रही है, जो ब्लैक बेल्ट है। इसके पंच और किक देख किसी के भी होश उड़ सकते हैं। हाल ही में शेयर किए गए इस वीडियो में लड़की ने ऐसा किक मारा है, जिसे देख किसी की भी आंखें चौंधिया जाएंगी। लड़की ने सिर्फ एक किक में ही लोहे के रॉड को अपने पैरों से मारकर मोड़ दिया है। उसकी इस प्रतिभा की काफी तारीफ की जा रही है।

किक मारकर लड़की ने टेढ़ा किया रॉड

फेसबुक पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि वाह क्या किक मारा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इस किक से इंसान की हड्डियां भी टूट सकती हैं। बता दें, इस वीडियो को @chintya.candranaya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 926 लाइक आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article