Viral Video: नंबर नहीं, सोच है असली गेम! लड़की के लिए 90% भी कम पड़ गया, वहीं 60% पर झूम उठा लड़का

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जो लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दे रहा है कि सफलता सिर्फ नंबरों से नहीं, बल्कि हमारे नजरिए और संतोष से तय होती है।

हाल में ही स्कूली बच्चों के परीक्षा परिणाम सामने आए हैं। रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो (Video) भी इस वक्त सामने आ रहे हैं। जहां कोई अपनी उपलब्धि पर खुशियां मान रहा है तो कोई अपने कम नंबर को लेकर अपनी मेहनत को कोस रहा है। कोई ज्यादा नंबर लाकर भी दुखी दिख रहा है तो कोई बस पास भर होकर भी मिठाइयां बांट रहा है। हाल में कुछ ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो (Viral Video) में देखने को मिला। जहां रिजल्ट को लेकर दो अलग-अलग चेहरे और दो अलग-अलग सोच देखने को मिल रहा है।

Viral Video Of Students on their result day

परीक्षा परिणाम के दिन दो छात्रों का अलग-अलग रिएक्शन (Instagram/@Timesnow)

ये भी पढ़ें:

वायरल वीडियो में दखने को मिला दो छात्रों की सोच का फर्क

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक छात्रा अपने एग्जाम रिजल्ट को लेकर बहुत दुखी है और वह अपने घर पर बैठी रो रही है। उसके परिवार वाले मनाने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में एक महिला की आवाज सुनने को मिल रही है। जिसमें महिला उसे ढांढस बंधाते हुए नजर आ रही है। वीडियो में उस महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उस लड़की के एग्जाम में 90% अंक आए हैं और वह क्लास की टॉपर भी है लेकिन फिर भी उसके लिए ये 90% कम हैं और इसी वजह से वह दुखी है और रो रही है। अगले ही पल वह महिला उसी घर के एक लड़के को दिखाते हुए बोलती है कि इस लड़के के परीक्षा में मात्र 60% आए हैं। फिर भी यह खुशी से नाच रहा है और घर-मोहल्ले में मिठाइयां बांट रहा है। वीडियो में महिला लड़के से पूछती है कि क्या तुम अपने मार्क्स से खुश हो, तो वह थम्ब्स अप करते हुए हां में जवाब देता है।

End of Feed