VIDEO: इस दुनिया में समय-समय पर एक से एक अनोखे रिकॉर्ड बनते रहते हैं। कुछ रिकॉर्ड तो ऐसे बनते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। इसी कड़ी में अंडमान निकोबार में समुद्र के अंदर ऐसा अनोखा रिकॉर्ड बना है, जिसने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊपर कर दिया है। आलम ये है कि इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की हर तरफ चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं। दरअसल, स्वराज द्वीप पर पानी के अंदर विश्व का सबसे ऊंचा मानव पिरामिड (world tallest human stack ) बनाया गया।
समुद्र के अंदर विश्व का सबसे ऊंचा मानव पिरामिड
ये भी पढ़ें - इस कारण रोबोट की फ्लाइट हो गई लेट, तो एयरपोर्ट पर मचाया धमाल, Viral Video में देखें पूरा मामला
ये भी पढ़ें - Viral Video: अविश्वसनीय, अकल्पनीय...यहां आसमान में दिखा सतरंगी बादल, घर बैठें देखें अद्भुत नजारा
जानकारी के मुताबिक, रविवार को हैवलॉक द्वीप यानी स्वराज द्वीप पर पानी के अंदर यह अनोखा रिकॉर्ड बनाया गया है। बताया जाता है कि उपराज्यपाल डीके जोशी सहित 14 लोगों ने इसमें हिस्सा लिया और 22.3 मीटर ऊंचा मानव पिरामिड बनाया। इतना ही नहीं इस दौरान वे लोग तीन मिनट तक पानी के अंदर रहे। यह रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है और लोग इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। देखें वीडियो...
पहले तिरंगा फिर मानव पिरामिड
गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन ने इसी द्वीप के पास समन्वित अभियान के तहत समुद्र के अंदर विश्व के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था। बताया जाता है कि इस ध्वज का आकार करीब 60 मीटर लंबा और 40 मीटर चौड़ा था। यह रिकॉर्ड भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि ये उपलब्धियां इन द्वीपों को एक प्रमुख वैश्विक गोताखोरी गंतव्य के रूप में स्थापित करने की पहल का हिस्सा हैं।
