वायरल न्यूज़

Video: प्लेन में बिहार का फेमस ड्रिंक सत्तू पीने लगी महिला, एयरहोस्टेस ने टोका तो दिया करारा जवाब

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 19, 2024, 06:51 PM IST

Viral Video: एक लड़की प्लेन में सत्तू पीने लगी तो एयर होस्टेस को इससे आपत्ति हो गई। इसके बाद लड़की ने जो किया, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

लड़की ने प्लेन में पिया सत्तू (इंस्टाग्राम)

Viral Video: गर्मियां आते ही तरह-तरह के पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ गई है। इस दौरान बेल का शरबत, आम का पना और नींबू पानी जमकर पिया जाता है। वहीं बिहार का फेमस ड्रिंक 'सत्तू' भी गर्मी में लोग खूब पीते हैं। कुछ लोग सत्तू को चीनी और नमक के साथ भी खाना पसंद करते हैं। हालांकि, जब लोग प्लेन में सफर कर रहे होते हैं तो प्लेन में मिलने वाले पेय पदार्थ ही ज्यादा पीते हैं। दूसरी तरफ एक लड़की प्लेन में सत्तू पीती नजर आई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो देखकर आपको भी आएगी मौज

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब लड़की प्लेन में सत्तू पी रही थी तो एयर होस्टेस को इस बात से आपत्ति हो गई। इसके बाद एयरहोस्टेस ने लड़की को सत्तू पीने से टोक दिया। हालांकि, लड़की ने एयरहोस्टेस को जैसा जवाब दिया, वह सुनकर एयरहोस्टेस गुस्सा होकर चली गई। वीडियो में लड़की बताते नजर आ रही है कि कैसे उसने एयरहोस्टेस को बेवकूफ बनाया और जमकर सत्तू पिया। वीडियो एक तरफ जहांं लोगों को फनी लग रहा है, वहीं लोग लड़की की तारीफ भी कर रहे हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की फ्लाइट में बैठी हुई है। वह किसी प्लास्टिक की कटोरी में सत्तू खा रही है। इस दौरान वह बता रही है कि एयर होस्टेस ने उसे सत्तू खाने से टोका। इस पर लड़की ने एयरहोस्टेस को जवाब देते हुए कहा कि उसे अंग्रेजी नहीं आती है। लड़की का यह जवाब सुनकर एयर होस्टेस गुस्सा होकर चली गई। वीडियो को @shivani__kumari321 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर कुछ लोग कह रहे हैं कि एयरहोस्टेस को सत्तू खाने से नहीं रोकना चाहिए।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article