वायरल न्यूज़

Video Viral: किसी के ख्यालों में खोया हुआ था बंदर! जब आया होश, रिएक्शन देख हंस पड़े लोग

इस समय इंटरनेट पर एक बंदर का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो को अब तक 1.58 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Image

किसी के ख्यालों में खोया हुआ था बंदर (फोटो: X/@Rupali_Gautam19)

आज के समय में कौन सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है। आप भी सोशल मीडिया के किसी ना किसी प्लेटफॉर्म पर तो जरूर ही होंगे। यहां पर हर दिन सैकड़ों रील्स वायरल होती है। ऐसे में आपने जानवरों के भी कई वीडियो देखे होंगे। जैसे कुत्ता, बिल्ली, गाय, बंदर आदि। इस समय भी इंटरनेट पर बंदर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे जो भी देख रहा है। बस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। उस वीडियो को अगर आप देखेंगे तो आपको भी हंसी आएगी।

दरअसल इंटरनेट पर इस समय बंदर का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें देखा साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बंदर किसी पेड़ के नीचे बैठा हुआ है। उसके आस-पास और भी बंदर मौजूद हैं। पर इस वीडियो में सबसे जरूरी जो गौर करने वाली बात है वो यह कि यह बंदर किसी के ख्यालों में खोया हुआ सा बैठा है। इसी बीच एक शख्स आता है। बंदर को सिर से लेकर कान तक कपड़े से ढक देता है।

बंदर का रिएक्शन देख हंस पड़ेंगे लोग

इसके बाद उसे कुछ खाने को देता है। इस समय तक भी बंदर ख्यालों में ही खोया है। तभी वह अचानक ख्याल से बाहर आता है और फिर उसे एहसास होता है कि उसको किसी ने कपड़ा बांध दिया है। वह झटके के साथ उस कपड़े को खोल कर फेंक देता है और शख्स द्वारा पकड़ाए गए सामान को खाने लगता है।

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर @Rupali_Gautam19 नामक अकाउंट से वीडियो को पोस्ट किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि लगता है यह किसी के ख्यालों में खोया हुआ था, जब ख्याल टूटा तो रिएक्शन देखो क्या था। आखिर यह किसके ख्यालों में खोया होगा? सोशल मीडिया यूजर्स भी वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

पहले यूजर ने लिखा: "लगता किसी नें इसका दिल तोड़ दिया जिससे बहुत दुखी था", दूसरे ने लिखा: "बेचारा गम का मारा लग रहा है", तीसरे ने लिखा: "पक्का अपनी बंदरिया के ख्यालों में खोया होगा।" इस वीडियो को अब तक 1 लाख 58 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article