VIDEO: ट्रेन से उतर गया यात्री, अंदर छूट गया कैश से भरा बैग, फिर रेलवे स्टाफ ने जो किया उसकी हर कोई कर रहा तारीफ

वंदे भारत एक्सप्रेस में बुजुर्ग यात्री नकदी और जरूरी सामान से भरा बैग भूल गए। रेलवे स्टाफ ने बैग सुरक्षित रखकर अनाउंसमेंट कराया और वेरिफिकेशन के बाद यात्री को सामान वापस सौंप दिया।

वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक बुजुर्ग यात्री अपना बैग ट्रेन में ही भूल गए। बैग में नकदी के साथ कई जरूरी सामान रखा था। यात्री श्रीनगर स्टेशन पर उतर गए, लेकिन उनका बैग कोच में ही छूट गया। इसके बाद रेलवे स्टाफ ने जो किया, उसकी सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब तारीफ हो रही है। इसका वीडियो भी IRCTC ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है।

Video Of Vande Bharat train passenger forgot cash bag railway staff returned it to the owner of bag

यात्री को उसका बैग लौटाते हुए रेलवे स्टाफ (Instagram/@irctc.official)

कैश से भरा बैग ट्रेन में छूटा

वीडियो (Video) में बताया जा रहा है कि यह मामला जम्मू तवी–श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का है। जहां ट्रेन संख्या 26401 के कोच C-10 में सफर कर रहे एक यात्री श्रीनगर स्टेशन पर उतर गए। ट्रेन से उतरने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनका बैग ट्रेन के अंदर ही छूट गया है। बैग में नकदी और कुछ जरूरी सामान रखा हुआ था। यात्री के लिए यह पल काफी चिंता वाला था, लेकिन ट्रेन के कोच C-10 के स्टाफ की नजर जब उस बैग पर पड़ी तो उन्होंने उसे अपने पास सुरक्षित रख लिया। इसके बाद स्टाफ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्टेशन पर अनाउंसमेंट करवाया, ताकि बैग के मालिक तक सूचना पहुंच सके।

End of Feed