पुल की मजबूती का ये कैसा टेस्ट? 300 गार्डों ने एक साथ कूदकर किया चेक, अब Video हो रहा वायरल

उज्जैन महाकाल मंदिर के 91 फीट लंबे फुटब्रिज पर करीब 300 सुरक्षा गार्डों के कूदने का वीडियो वायरल है। बताया जा रहा है कि यह पुल की मजबूती जांचने के लिए लोड टेस्ट था।

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो (Video) में करीब 300 सुरक्षा कर्मी एक साथ फुटब्रिज पर कूदते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो तो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। हमने यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करने वाले @RebelVista31 नामक अकाउंट से लिया है। जिसके कैप्शन में बताया जा रहा है कि यह पुल की मजबूती जांचने के लिए किया गया लोड टेस्ट था। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस तरीके को लेकर सवाल उठा रहे हैं। आखिर पुल की मजबूती जांचने के लिए इतनी बड़ी संख्या में लोगों को एक साथ पुल पर क्यों कूदाया गया?

Video Of ujjain mahakal temple 91 feet footbridge 300 guards load test

मंदिर परिसर में बने पुल पर कूद कर लोड टेस्ट करते सुरक्षाकर्मी (X/@RebelVista31)

91 फीट लंबा है फुटब्रिज

जानकारी के मुताबिक, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर (Mahakaaleshwar Temple, Ujjain) में भक्तों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए करीब 91 फीट लंबा फुटब्रिज बनाया गया है। यह पुल खास तौर पर भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaaleshwar Temple) में नाग पंचमी के मौके पर एक विशेष व्यवस्था के तहत बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों की आवाजाही आसान बनाने के लिए इस पुल को बनाया गया है। बताया जा रहा है कि पुल का निर्माण एक डोनेटर की आर्थिक मदद से किया गया है।

End of Feed