VIDEO: रोड नहीं, ये तो है चलता-फिरता म्यूजिक सिस्टम! दुनिया की अनोखी सड़क, जहां गाड़ियों के चलने से बजती है धुन

दुनिया की सबसे लंबी म्यूजिकल रोड पर 100 किमी/घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाने पर संगीत की धुन सुनाई देती है। यह सड़क अपने आप में एक अजूबा है और इस पर गाड़ी चलाने का अनुभव भी बहुत शानदार है।

दुनिया में कई ऐसी सड़कें हैं, जो अपनी खूबसूरती, लंबाई या खास डिजाइन के लिए मशहूर हैं लेकिन संयुक्त अरब अमीरात के फुजैरा में मौजूद एक सड़क इन सबसे अलग है। यह सड़क सिर्फ लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम नहीं करती, बल्कि इस पर गाड़ी चलाने पर संगीत भी सुनाई देता है। इसी वजह से इसे दुनिया की सबसे लंबी म्यूजिकल रोड के तौर पर जाना जाता है। इस सड़क का वीडियो (Video) गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है और कैप्शन में बताया है कि यह दुनिया की सबसे लंबी म्यूजिकल रोड है।

Video Of Musical Road In UAE

इस सड़क पर वाहन चलाने पर संगीत की धुन निकलती है। (Instagram/@GWR)

कितनी लंबी है संगीत की धुन निकालने वाली यह सड़क?

फुजैरा की इस खास सड़क की लंबाई करीब 0.71 किलोमीटर यानी 0.44 मील है। इसे फुजैराह फाइन आर्ट्स अकादमी (Fujairah Fine Arts Academy) से जोड़ा जाता है। सड़क को इस तरह से तैयार किया गया है कि इसके कुछ हिस्सों पर बने खास रंबल स्ट्रिप्स से गुजरते समय गाड़ी के पहियों की आवाज एक धुन में बदल जाती है।

End of Feed