Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के वीडियो सामने आते हैं। कोई वीडियो लोगों को हंसाते हैं तो कई वीडियो यूजर्स को इमोशनल कर देते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होता है। वहीं कई वीडियो इस तरह के होते हैं, जिसे देखकर लोग हतप्रभ हो जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर मेकिंग वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इन वीडियो में कोई सामान फैक्ट्री में बनती नजर आता है।
फैक्ट्री में ऐसे बनती है माचिस (इंस्टाग्राम)
फैक्ट्री में कैसे बनती है माचिस की तीली
इसी क्रम में माचिस की तीली बनने का वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपको मजा ही आने वाला है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि लकड़ी के मोटे-मोटे गट्ठों से कैसे एक छोटी सी माचिस की तीली बन रही है। सबसे पहले आपको वीडियो में एक मजदूर लकड़ी का मोटा सा गट्ठा काटता दिखाई देगा। इसके बाद मशीन में इस गट्ठे को कागज जैसे पतला करके उसके तीली बनाए जाते हैं। फिर इन तीलियों में रसायनिक मिश्रण लगाया जा रहा है। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि माचिक की तीली बनाने के लिए लकड़ियों को मशीन में कई जगह से गुजरना पड़ता है। वायरल हो रहे वीडियो को @mr.laddooo नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। बता दें कि माचिस की तीली मुख्यत: चिनार या देवदार जैसी हल्की लकड़ी से बनती है। दरअसल, ऐसी लकड़ियां आसानी से जलती हैं। इन लकड़ियों को तीली का रूप देकर इसके सिरे पर पोटेशियम क्लोरेट, सल्फर और कांच के पाउडर जैसे कैमिकल का लेप दिया जाता है।
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है। )
