VIDEO: तेल का टैंकर पलटा तो बाल्टी लेकर दौड़ी भीड़, लूटने के चक्कर में जिसको जो मिला उसी में भरता चला गया

मध्य प्रदेश के बीनागंज के पास पाम ऑयल से भरा टैंकर पलट गया। सड़क पर तेल फैलते ही लोग बाल्टी और डिब्बे लेकर पहुंच गए। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मध्य प्रदेश के बीनागंज इलाके के पास एक तेल से भरे टैंकर के पलटने के बाद सड़क पर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। टैंकर में पाम ऑयल भरा हुआ था। हादसे के बाद जब सड़क पर तेल फैलने लगा तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए। देखते ही देखते कई लोग बाल्टी और दूसरे बर्तन लेकर तेल भरने लगे।

mp binaganj palm oil tanker Accident viral video

टैंकर से निकल रहे तेल को लूटते लोग (Instagram/@timesnow.navbharat)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

टैंकर पलटा तो बाल्टी लेकर पहुंची भीड़

बताया जा रहा है कि पाम ऑयल से भरा टैंकर बीनागंज इलाके के पास सड़क पर पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें रखा तेल बाहर निकलने लगा और सड़क पर फैल गया। हादसे की खबर जब आसपास के लोगों तक पहुंची तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और वे तेल को अपने-अपने बर्तनों में भरकर ले जाने लगे। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि सड़क पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। कई लोग अपने साथ बाल्टियां और दूसरे बर्तन लेकर पहुंचे हुए थे। जो सड़क पर फैले तेल को उनमें भरते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई। हालांकि पुलिस मौके पर जुटी भीड़ को नियंत्रित करने में लगी हुई है।

End of Feed