भारतीय मेडिकल सुविधाओं की तारीफ करते कई विदेशी नागरिकों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी क्रम में अमेरिका के रहने वाले माइक ने भी भारत की मेडिकल सर्विस की तारीफ करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने इसे लेकर अपना एक्सपेरियंस शेयर किया है। जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
अमेरिकी पर्यटक ने ओडिशा के एक ग्रामीण सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के बाद भारत की जमकर तारीफ की है। (Instagram/@mikenoonevisuals)
अचानक बिगड़ गई थी अमेरिकी पर्यटक की तबीयत
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि अमेरिकी पर्यटक माइक ओडिशा के एक ग्रामीण सरकारी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे हुए हैं। वीडियो में माइक ने बताया कि भारत आए उन्हें सिर्फ पांच दिन हुए थे। वह ओडिशा में घूम रहे थे, तभी ज्यादा खाना खाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत इतनी खराब हो गई कि वे करीब 12 घंटे तक हर 15 मिनट में उल्टी करते रहे। इसके बाद उन्हें एक ग्रामीण सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
Video शेयर कर अस्पताल की सेवाओं की खूब तारीफ की
अस्पताल के बिस्तर से वीडियो (Video) बनाते हुए माइक ने अपने अनुभवों के बारे में बताया और उन्होंने कहा कि उनके सिर में सुइयां लगी थीं और अस्पताल की दीवारों पर लिखी भाषा भी वह समझ नहीं पा रहे थे। डॉक्टरों ने उन्हें IV फ्लूइड यानी नस के जरिए पानी और जरूरी तरल पदार्थ दिए। इसके अलावा उल्टी रोकने की दवा और इंजेक्शन भी लगाए गए।
क्या हुआ था अमेरिकी पर्यटक को?
शुरुआत में लोगों को लगा कि माइक को भारतीय खाना खाने से फूड पॉइजनिंग हुई होगी लेकिन माइक ने खुद इस बात को साफ किया कि उन्हें फूड पॉइजनिंग नहीं हुई थी, बल्कि उन्होंने खाना जरूरत से ज्यादा खा लिया था। उनका कहना था कि खाना इतना स्वादिष्ट था कि वे खुद को रोक नहीं पाए और ज्यादा खाने की वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई।
विदेशी पर्यटक को मुफ्त में मिला इलाज
इलाज के बाद जब माइक की तबीयत ठीक हुई तो उसे एक और बात ने हैरान कर दिया। उसे अस्पताल के इलाज का कोई बड़ा बिल नहीं देना पड़ा। माइक ने अमेरिका के स्वास्थ्य खर्च का जिक्र करते हुए कहा कि वहां IV फ्लूइड, दवाइयों और इंजेक्शन जैसी चीजों पर हजारों डॉलर तक खर्च हो सकते हैं। इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि भारत में इन ‘सोशलिस्टों’ ने उनसे एक सेंट भी नहीं लिया।
पर्यटक के वीडियो पर लोगों ने खूब बरसाया अपना प्यार
माइक ने अपने वीडियो को शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा कि, “अब 100% ठीक।” वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर खूब प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने मुफ्त इलाज की सुविधा की तारीफ की। कुछ लोगों ने माइक को भारत में यात्रा के दौरान हल्का खाना खाने और धीरे-धीरे स्थानीय भोजन अपनाने की सलाह भी दी।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
