हाई हील्स में महिला ने किया ऐसा काम, Video देख लोग कर रहे बहादुरी को सलाम

वायरल न्यूज (Viral News): हाल में एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें हाई हिल्स पहनी एक महिला ने अपनी ऐसी बहादुरी दिखाई कि लोग उसकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग एक महिला की हिम्मत और इंसानियत की खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक पेंटर को ऊंची सीढ़ियों से गिरने से बचा लेती है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @InesBetancur1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Video Of a woman in heels saved a life of a man

महिला ने बचाई शख्स की जान (X/@InesBetancur1)

ऊंचाई से गिर रही थी सीढ़ी

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक पेंटर सीढ़ी लगाकर काफी ऊंचाई पर काम कर रहा होता है। अचानक सीढ़ी का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिरने लगता है। तभी वहीं पर पास खड़ी एक महिला, जो हाई हील्स पहने हुए थी, वह बिना सोचे-समझे मदद को आगे बढ़ती है दौड़कर उस सीढ़ी को पकड़ लेती है। उसकी इस फुर्ती से पेंटर की ऊंचाई से गिरने से बच जाता है और उसे ज्यादा चोट नहीं आती। हालांकि सीढ़ी गिर जाती है लेकिन महिला के सीढ़ी पकड़ लेने से वह सीढ़ी काफी हद तक संभल भी जाती है। जिससे वह शख्स ज्यादा ऊंचाई से गिरने से बच जाता है।

End of Feed