सोशल मीडिया पर जिम से जुड़े वीडियो (Video) अक्सर वायरल होते रहते हैं। कभी किसी का नया वर्कआउट लोगों का ध्यान खींचता है, तो कभी कोई भारी वजन उठाकर सबको हैरान कर देता है लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं और फिटनेस के जुनून की तारीफ भी कर रहे हैं।
जिम में भर गया पानी, फिर भी एक्सरसाइज करते रहे लोग
वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि तेज बारिश के बाद एक जिम के अंदर घुटनों तक पानी भर गया है। पूरा फर्श पानी में डूबा हुआ है। आमतौर पर ऐसी स्थिति में जिम बंद कर दिया जाता है, या फिर लोग पानी निकालने में लगे रहते हैं लेकिन यहां नजारा बिल्कुल अलग था। दरअसल, यहां पानी भरने के बावजूद जिम में मौजूद लड़कों ने अपनी एक्सरसाइज नहीं रोकी। कोई डंबल उठा रहा है, तो कोई मशीन पर वर्कआउट कर रहा है। कुछ लोग पानी के बीच खड़े होकर आराम से बाइसेप्स कर्ल करते दिखाई दे रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
वायरल वीडियो दिखा 'नो एक्सक्यूज' का असली मतलब
सबसे मजेदार बात यह है कि जिम के अंदर हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। ट्रेडमिल, एक्सरसाइज मशीनें और दूसरी चीजें भी पानी में डूबी हुई दिखाई देती हैं। इसके बावजूद वहां मौजूद लोग बिना किसी बहाने के अपना वर्कआउट पूरा करने में लगे हुए हैं। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि इन लोगों के लिए फिटनेस सबसे पहले है। चाहे बारिश हो या बाढ़, जिम मिस नहीं करना है।
सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा यह Video
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स (X) पर @Truecircle7 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वहीं तमाम लोगों ने इस वायरल वीडियो (Viral Video) पर मजेदार कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने लिखा, "इसे कहते हैं असली नो एक्सक्यूज वर्कआउट।" दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, "बारिश में कार्डियो और वेट ट्रेनिंग दोनों साथ हो गई।" कुछ लोगों ने इसे फिटनेस का जुनून बताया, जबकि कई यूजर्स ने सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई। उनका कहना है कि पानी भरे जिम में एक्सरसाइज करना खतरनाक हो सकता है, खासकर लोगों को करंट लगने का खतरा बहुत है। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे देखकर हैरान भी हैं, हंस भी रहे हैं और फिटनेस के इस अलग अंदाज पर अपनी-अपनी राय भी दे रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
