वायरल न्यूज़

Video: हीरोपंंती के चक्कर में दूल्हे ने करवा ली अपनी फजीहत, दुल्हन को लेकर पीठ के बल गिरा धड़ाम

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 15, 2023, 02:27 PM IST

Dulha Video: दूल्हा अपनी दुल्हन को गोद में उठाकर स्टेज से नीचे उतरने लगता है। इसी बीच दूल्हे का पैर सीढ़ियों पर फिसल जाता है। जिससे दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर सीढ़ियों पर ही गिर जाता है। हालांकि, वह ऐसे गिरता है कि सीढ़ियों पर ही बैठ जाता है।

Image

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल
  • अपनी दुल्हन को लेकर गिरने लगा दूल्हा
  • अचानक सबके सामने कर लिया किस

Dulha Video: सोशल मीडिया शादी के वीडियो से भरा पड़ा है। शादियों के सीजन में दूल्हा-दुल्हन से जुड़े खूब सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। इन दिनों एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको मजा आ जाएगा। यह वीडियो शादी की स्टेज से जुड़ा है, जिसमें जयमाला के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को गोद में उठाकर स्टेज से नीचे उतरना चाह रहा था। इस दौरान कुछ ऐसा होता है, जिसने सबके सामने दूल्हे की फजीहत करवा दी। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दुल्हन को लेकर गिर गया दूल्हा

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन को गोद में उठाकर स्टेज से नीचे उतरने लगता है। इसी बीच दूल्हे का पैर सीढ़ियों पर फिसल जाता है। जिससे दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर सीढ़ियों पर ही गिर जाता है। हालांकि, वह ऐसे गिरता है कि सीढ़ियों पर ही बैठ जाता है। इससे दुल्हन नीचे तो नहीं गिरती है, लेकिन उसकी गोद में बैठ जाती है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर सीढ़ियों पर बैठता है। वैसे ही अचानक दुल्हन के गाल पर Kiss कर लेता है। देखें वीडियो-

जब दूल्हा अपनी दुल्हन को किस करता है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन मुस्कुराने लगती है। दूल्हे का यह अंदाज लोगों को बहुत पसंद आता है। वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। लोग कह रहे हैं कि दूल्हे ने काफी अच्छे से बैलेंस किया और दुल्हन को नीचे गिरने नहीं दिया। वीडियो को joyajaan816 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग दूल्हे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article