वायरल न्यूज़

अजब: ये है दुनिया का सबसे अनोखा गांव, जहां नहीं होती एक बूंद बारिश, वजह जान सोच में पड़ जाएंगे आप

Ajab Gajab News: यह जगह पर्यटकों का केंद्र है और यहां आने वाले लोग शानदार नजारों का लुत्फ उठाते हैं। हालांकि, इस गांव में आज तक कभी बारिश नहीं हुई है। सबसे हैरान करने वाली बात इसके पीछे की वजह है।

Image

अल हुतैब गांव (फोटो साभार- iStock)

Ajab Gajab News: इस धरती पर हजारों रहस्य ऐसे हैं, जिन्हें आज तक सुलझाया नहीं गया है। कई रहस्यों के बारे में जानकर तो वैज्ञानिक भी हैरान रह जाते हैं। आज हम आपको धरती पर बसे एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में जानकर आप यकीनन सोच में पड़ जाएंगे। सोचिए आप जहां रहते हैं, वहां बारिश न हो तो जीना मुश्किल हो जाएगा। दूसरी तरफ, हम जिस गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, उस गांव में आज तक कभी बारिश नहीं हुई है।

गांव में नहीं हुई कभी बारिश

सबसे हैरान करने वाली बात है कि यह गांव किसी रेगिस्तान में नहीं है। इस गांव का नाम अल-हुतैब है, जो यमन की राजधानी सना में स्थित है। राजधानी सना के पश्चिम में मनख के निदेशालय के पास हरज क्षेत्र में गांव अल-हुतैब है। यह जगह पर्यटकों का केंद्र है और यहां आने वाले लोग शानदार नजारों का लुत्फ उठाते हैं। हालांकि, इस गांव में आज तक कभी बारिश नहीं हुई है। सबसे हैरान करने वाली बात इसके पीछे की वजह है।

Al Hutaib 1

अल हुतैब गांव 1 (फोटो साभार- iStock)

पृथ्वी की सतह से 3200 मीटर ऊंचाई पर बसा

सबसे पहले आपको बता दें कि यह गांव पहाड़ों की चोटी पर स्थित है। इस गांव में आपको खूबसूरत घर बने दिख जाएंगे। पृथ्वी की सतह से 3,200 मीटर की ऊंचाई पर बसा यह गांव प्राकृतिक सुंदरता समेटे हुए है। सर्दियों के दौरान सुबह गांव का वातावरण काफी ठंडा होता है। हालांकि, सूरज उगते ही गांव में गर्मी बढ़ जाती है।

Al Hutaib 2

अल हुतैब गांव 2 (फोटो साभार- iStock)

यह गांव ‘अल-बोहरा या अल-मुकरमा’ लोगों का गढ़ है। यमन समुदाय से आने वाले ये लोग मुहम्मद बुरहानुद्दीन के नेतृत्व वाले इस्माइली (मुस्लिम) संप्रदाय के हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह गांव बादलों के ऊपर बसा है। इस गांव के नीचे ही बादल बनते हैं। इस कारण निचले इलाकों में तो पानी बरसता है, लेकिन गांव में एक बूंद पानी नहीं गिरता।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article