Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में आए दिन ऐसे-ऐसे मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो (Funny Video) सामने आते हैं, जिन्हें देखकर इंसान सोच में पड़ जाता है। इस बार एक ऐसा 'देसी जुगाड़' वायरल हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। बढ़ती पेट्रोल की कीमतों और महंगे वाहनों के दौर में किसी शख्स ने एक ऐसा तरीका निकाला है, जिसे देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। आलम ये है कि इस अतरंगी जुगाड़ पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।
मार्केट में आया सुपर गधा...(तस्वीर साभार- @gorav_mitava.9x)
ये भी पढ़ें - Viral Video: लो भाई, गड्डी जल्दी गिना जाएगी! नोट गिन रहे लड़के की मदद करने पहुंचा बछड़ा, स्टाइल देख नहीं रुकेगी हंसी
वायरल हो रहे इस छोटे से वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय बाजार या सड़क के किनारे एक गधा चल रहा है। लेकिन, यह कोई साधारण गधा नहीं है, बल्कि इसे पूरी तरह से "बाइक अवतार" दिया गया है। गधे की पीठ पर मोटरसाइकिल की लंबी सीट कसी हुई है, पकड़ने के लिए हैंडल लगा है और सबसे मजेदार बात यह है कि उसके माथे पर एक तेज जलती हुई हेडलाइट और साइड इंडिकेटर्स लगाए गए हैं। रात के अंधेरे में जब गधा हेडलाइट जलाकर चलता है, तो लगता है जैसे कोई 'फ्यूचरिस्टिक बाइक' आ रही हो। देखें मजेदार वीडियो...
मार्केट में छाया अनोखा गधा
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी एक पल के लिए जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे ये तो सच में अलग लेवल का स्वैग है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को gorav_mitava.9x नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर चटकारे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बिना पेट्रोल और बिना लाइसेंस की सबसे टिकाऊ गाड़ी। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह तो एलन मस्क को भी टक्कर देने वाला 'Ultra Pro Max' जुगाड़ है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
