Video: मॉडिफिकेशन की चरम सीमा को भी पार कर गई यह बाइक, लड़के ने अपनी मोटरसाइकिल में लगवाया ट्रेन वाला हॉर्न

बाइक मॉडिफाई करवाकर सड़कों पर धर्राटे काटने वाले अक्सर आपको दिख जाते होंगे लेकिन हाल में एक ऐसी बाइक का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसने मॉडिफिकेशन के मामले में बाकी सभी लोगों को पीछे छोड़ दिया है।

Unique Bike Modification Viral Video: कई लोगों को अपने वाहनों का मॉडिफिकेशन करवाने का बड़ा शौक होता है। कोई अपनी कार को मॉडिफाई करवाकर सुपरकार बनवा देता है तो कोई अपनी बाइक का साइलेंसर बदलवाकर उसकी आवाज को बदलवा देता है। कई लोग मॉडिफाई कर अपने वाहनों का रंग भी बदलवा लेते हैं। तो कुछ अपनी गाड़ियों में रंग-बिरंगी लाइट्स लगवा लेते हैं। इन सबसे इतर एक लड़के ने अपनी बाइक की जो मॉडिफिकेशन करवाई वह देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। लड़के ने अपनी बाइक को ऐसा मॉडिफाई करवाया कि उसने मॉडिफिकेशन की सारी चरम सीमाएं लांघ दी।

Unique Bike Modification Viral Video

लड़के ने अपनी बाइक को मॉडिफाई करवाकर उसमें ट्रेन का हॉर्न लगवा दिया। (X/@vijeshetty)

बाइक का ऐसा मॉडिफिकेशन शायद ही पहले कभी देखा होगा आपने

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक पुलिस टीम ने एक लड़के की बाइक जब्त की है। लड़का चुपचाप हाथ बांधे पुलिस वालों के सामने खड़ा है। वहीं पुलिस के जवान उसकी बाइक के मॉडिफिकेशन को देख हैरान हो रहे हैं। वे बाइक में लगे हॉर्न को चेक कर रहे हैं। इसके लिए वे हॉर्न बजाकर देख रहे हैं। एक पुलिसवाले ने जैसे ही बाइक की हॉर्न बजाई उसमें से ट्रेन की तरह निकलने वाले हॉर्न की आवाज सुनाई दी।

End of Feed