Sisters Melodious Fight Video: घर में भाई-बहनों के बीच लड़ाई ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। ऐसे में कई बार इनकी लड़ाई एकदम वर्ल्ड वार जितनी खतरनाक हो जाती है। लेकिन कभी आपने सिबलिंग्स की सुरीली वाली लड़ाई देखी है, अगर नहीं तो आज देख लीजिए। इस वीडियो में दो बहनों की लड़ाई इतनी सुरीली है कि पता ही नहीं चल रहा है कि दोनों लड़ाई कर रही हैं या गाने का कंपटीशन।
बहनों के बीच की सुरीली लड़ाई वायरल (Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो बहनें नजर आ रही हैं। इसमें से एक बहन आटा गूथ रही है, तभी दूसरी बहन आती है। फिर दोनों की शुरू होती है सुरीली लड़ाई। इस लड़ाई को देखने के बाद आपको समझ ही नहीं आएगा कि ये लड़ाई है। दोनों बहनों की इस प्यारी सी लड़ाई का वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है, जिस पर काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं।
बहनों के बीच की सुरीली लड़ाई वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यूजर्स के काफी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इन दोनों की लड़ाई देख दिन बन गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मेलोडियस फाइट। बता दें, इस वीडियो को 'theshalinidubey' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें जरूर बताएं।
