वायरल न्यूज़

हाथी को क्यों माना जाता है जानवरों में सबसे ज्यादा बुद्धिमान, इस क्यूट से Viral Video को देखकर लग जाएगा अंदाजा

Video Viral: सोशल मीडिया पर दो हाथियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। वायरल हो रहे इस क्यूट से वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

Image

हाथी का वीडियो वायरल (Photo: Instagram/@ashfaque_khopekar)

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथी का क्यूट वीडियो वायरल
  • अब तक मिल चुके लाखों व्यूज
  • इंटरनेट यूजर्स कर रहे तरह-तरह के कमेंट

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर शेर और कु्त्ता समेत कई जानवरों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं। जो इंटरनेट पर धूम मचाते हैं। ऐसे ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे जो भी देख रहा है। वो बस वाह ही बोल रहा है। बता दें इंटरनेट पर हाथी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दोनों एक के बाद एक टेंपो में होते हैं सवार

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है। एक टेंपो में दो हाथी को ले जाने की तैयारी हो रही है। कैसे दोनों हाथी एक के बाद एक इस टेंपो गाड़ी में खुद को एडजस्ट करते हैं। पहला हाथी स्टूल के सहारे गाड़ी पर चढ़ता तो वह धीरे-धीरे खुद को एडजस्ट करता है। ताकि दूसरा हाथी आसानी से चढ़ सके।

हैरानी तो तब होती है। जब दूसरा हाथी टेंपो में सवार होने के बाद वह अपनी सूंड से उस स्टूल को भी गाड़ी में उठा कर रख लेता है। जिसकी मदद से ये दोनों गाड़ी में चढ़ रहे थे। अब इस वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई हाथी को क्यूट बोल रहा है तो कोई इसकी समझदारी पर मजे ले रहा है।

लोग कर रहे मजेदार कमेंट

इस वायरल हो रहे वीडियो को @ashfaque_khopekar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जिसे अब तक 6 लाख 80 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर इंटरनेट यूजर ने तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं। जिसमें पहले सोशल मीडिया यूजर ने लिखा - "अपना स्टूल भी रख लिया।" वहीं पर दूसरे यूजर ने लिखा "वे बुद्धिमान हैं केवल अनुरोध है कि उन्हें नुकसान न पहुंचाएं।" तीसरे ने लिखा - "दुखद। निराशाजनक।

वे इंसानों के साथ तालमेल बिठा लेते हैं और उन्हें समझ लेते हैं, लेकिन हम नहीं।" एक अन्य ने इस वायरल वीडियो पर लिखा : मैं सोच रहा था क्या ट्रक दो हाथियों का वजन उठा सकता है?" तभी दूसरा हाथी बस लापरवाही से स्टूल पर खड़ा हो गया और मेरा मजाक उड़ाया जैसे - हम स्लिम हैं भाई चिंता मत करो"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article