वायरल न्यूज़

Video: कैमरे में कैद हुई दुर्लभ मछली, नजारा देख होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 7, 2024, 01:26 PM IST

Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि इसमें एक ऐसी मछली नजर आती है जो किसी का भी दिमाग घुमा देगी। इसमें मछली के पंख नजर आते हैं, मानो तुरंत उड़ जाएगी।

Image

समुद्र की गहराई में नजर आई दुर्लभ मछली। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • कैमरे में कैद हुई दुर्लभ मछली
  • हैरान कर देगा नजारा
  • हजारों लोगों ने देखा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया आज के दौर में एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जो कब क्या दिखाकर चौंका, कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। यहां कभी-कभी तो ऐसे नजारे दिखाई देते हैं कि होश उड़ जाते हैं। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है कि ऐसा भी हो सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो किसी का भी दिमाग घुमा देगा। वीडियो समुद्र का है, जिसमें एक शख्स कैमरा लेकर इसकी गहराई में पहुंच गया। इसके बाद शख्स के कैमरे में ऐसा नजारा कैद हुआ जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी होगा।

कैमरे में कैद हुई दुर्लभ मछली

दरअसल शख्स के कैमरे में एक बेहद ही दुर्लभ मछली कैद हुई। इसमें ये मछली दूसरी मछलियों से बिल्कुल अलग नजर आती है। इसके बड़े-बड़े पंख हैं। ये किसी पक्षी की तरह दिखाई देती है। मानो तुरंत हवा में उड़ जाएगी। सफेद और काले रंग की ये मछली देखने में भी बहुत खूबसूरत लगती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है। इसके आखिर में देखेंगे कि मछली अपनी पूंछ से पानी में रफ्तार पकड़ती है। इस दौरान पक्षी जैसे नजर आ रहे उसके पंख फैले हुए नजर आते हैं।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

पक्षी जैसी दिख रही इस मछली का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर wildanimalia नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article