वायरल न्यूज़

Train Video: गरीब रथ एक्सप्रेस में तेज म्यूजिक बजाकर बना रहे थे रील्स, यात्रियों ने बुला ली पुलिस, फिर आगे जो हुआ

  • Authored by: Monu Jha
  • Updated Mar 12, 2026, 07:43 AM IST

Train Viral Video: गरीब रथ एक्सप्रेस में सफर के दौरान कुछ यात्रियों ने कोच ( train video) के अंदर तेज म्यूजिक बजाकर डांस करना और रील बनाना शुरू कर दिया। इससे बाकी यात्रियों को काफी परेशानी हुई। काफी देर तक शोर-शराबा होने के बाद एक यात्री ने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर शिकायत की।

Image

गरीब रथ में मचा शोर-शराबा (फोटो: Instagram/bioeducator_manmohan)

Garib Rath Express: ट्रेन में सफर करते समय ज्यादातर लोग शांति और आराम की उम्मीद रखते हैं। लंबी यात्रा में यात्री चाहते हैं कि उन्हें थोड़ा सुकून मिले, ताकि वे आराम से बैठ सकें या सो सकें। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इस उम्मीद पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ यात्रियों ने ट्रेन (Garib Rath Express viral video) के कोच को ही डांस फ्लोर बना दिया। बताया जा रहा है कि यह घटना गरीब रथ एक्सप्रेस में हुई। ट्रेन बिलासपुर से लखनऊ की ओर जा रही थी। उसी दौरान एक बड़े परिवार के कुछ लोग कोच में तेज म्यूजिक बजाने लगे।

ट्रेन में जोर-जोर से शोर मचाते हुए करने लगे डांस

इसके बाद वे लोग जोर-जोर से शोर मचाते हुए डांस करने लगे और मोबाइल से रील भी बनाने लगे। उनके इस व्यवहार से बाकी यात्री काफी परेशान हो गए, क्योंकि कोच में लगातार शोर और हलचल हो रही थी। वीडियो (train viral video) में देखा जा सकता है कि कुछ लोग सीटों के बीच खड़े होकर नाच रहे हैं और जोर से गाने चला रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई यात्री चुपचाप बैठे हुए दिखाई देते हैं, जिन्हें इस शोर-शराबे से परेशानी हो रही थी। ट्रेन का कोच एक साझा जगह होती है, जहां हर यात्री अपने आराम के लिए सफर करता है। ऐसे में किसी एक समूह का इस तरह शोर मचाना दूसरों के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है।

एक यात्री ने रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर कर दी शिकायत

काफी देर तक जब स्थिति नहीं सुधरी तो एक यात्री ने रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर शिकायत (railway helpline 139 complaint) कर दी। शिकायत मिलने के बाद रेलवे पुलिस (train dance video) तुरंत सक्रिय हो गई। कुछ ही समय में पुलिस कोच तक पहुंची और वहां मौजूद लोगों को समझाया। इसके बाद कोच में चल रहा शोर और हंगामा बंद हो गया और माहौल फिर से शांत हो गया। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि यात्रा के दौरान लोगों को दूसरों की सुविधा का भी ध्यान रखना चाहिए। ट्रेन, बस या किसी भी सार्वजनिक जगह पर हम अकेले नहीं होते। वहां मौजूद हर व्यक्ति को शांति और आराम का हक होता है। अगर सभी यात्री थोड़ी सी समझदारी और सभ्यता दिखाएं, तो सफर सभी के लिए ज्यादा सुखद और आरामदायक बन सकता है।

यूजर्स ने भी किए फनी कमेंट्स

वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "आप तो वहीं हार गए जब आपको गेट के पास वाली सीट मिलती है।", दूसरे ने लिखा: "भारत में पैसे तो आ गए हैं, लेकिन क्लास अभी भी बहुत दूर है।", तीसरे ने लिखा: "ये व्यक्ति कुछ जाने-पहचाने लग रहे हैं।", वहीं पर चौथे ने लिखा: "चिल भाई, कभी-कभी थोड़ी मस्ती भी चलती है।" आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर bioeducator_manmohan नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक लाखों लोगों ने देखा है और यह और वायरल हो रहा है। आप इस वायरल वीडियो को देखने के बाद क्या कहेंगे?

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

monu jha
Monu Jha author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article