Viral Video: कई बार हम जिन्हें कमजोर समझते हैं, वो भी कुछ ऐसा कर जाते हैं। जिन पर लोगों को यकीन नहीं हो पाता है। जैसे जीवों में कछुए को काफी धीमा और शांत जीव माना जाता है। दूसरी तरफ हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जो आपकी धारणा को पूरी तरह से बदलकर रख देगा। आप इस वीडियो को देखकर कह उठेंगे कि ऐसा तो हो ही नहीं सकता है।
वीडियो देखकर यकीन नहीं होगा
दरअसल, इस वीडियो में आप शांत दिखने वाले कछुए की फुर्ती तो देखेंगे ही। इसके साथ ही आप देख पाएंगे कि कैसे कछुआ एक झटके में सांप का काम तमाम कर देता है। वीडियो में आप एक कछुए को नदी किनारे चट्टानों के पास शांत बैठा देख सकते हैं। इसी जगह पानी में बहता हुए एक सांप पहुंचता है। आप देख पाएंगे कि जैसे ही सांप आगे बढ़ने की सोचता है, वैसे ही कछुआ जो करता है। उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि कछुआ अचानक फुर्ती से जहरीले सांप पर झपट्टा मारकर उसे अपने मजबूत जबड़ों में जकड़ लेता है। इसके बाद सांप को खींचते हुए कछुआ पानी के भीतर ले जाता है। इस पूरे घटनाक्रम ने सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया है। यह हैरान करने वाला वीडियो एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
