वायरल न्यूज़

Video: बाढ़ में फंसे कुत्ते को बचाने के लिए पानी की तेज धारा में उतर गए दो शख्स, फिर जो हुआ..

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी जगह पर बाढ़ का पानी खतरनाक तरह से बह रहा था। इसी बाढ़ में एक कुत्ता ऐसा जगह फंसा हुआ था, जो थोड़ा सा इधर-उधर होने पर मौत के मुंह में समा जाता।

Image

dog in badh

KEY HIGHLIGHTS
  • बाढ़ में फंस जाता है मोहल्ले का कुत्ता
  • बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी
  • अंत में देखिए कैसे बची कुत्ते की जान

Viral Video: पूरे भारत में इन दिनों बारिश हो रही है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। पहाड़ी इलाकों से कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें अचानक बाढ़ के पानी में लोग बह गए। तेज बारिश से जान-माल के नुकसान की सैकड़ों खबरें सामने आ चुकी हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता बाढ़ के पानी में फंस गया था। इसके बाद उसे बचाने के लिए दो शख्स ने अपनी जान की बाजी लगा दी।

वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

वायरल वीडियो देखकर एक बार के लिए आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी जगह पर बाढ़ का पानी खतरनाक तरह से बह रहा था। इसी बाढ़ में एक कुत्ता ऐसा जगह फंसा हुआ था, जो थोड़ा सा इधर-उधर होने पर मौत के मुंह में समा जाता। जैसे ही मोहल्ले के लोगों ने कुत्ते को बाढ़ के पानी में फंसा देखा, वैसे ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद कुत्ते को बचाने के लिए दो शख्स दौड़ पड़े। कहीं से एक सीढ़ी लाई गई और कुत्ते को बचाने का प्रयत्न किया जाने लगा। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि सीढ़ी को बाढ़ के पानी में टिकाया जाता है और एक शख्स उसे पकड़ लेता है। इसके बाद दूसरा शख्स उसी सीढ़ी के सहारे कुत्ते के पास पहुंचता है। इसके बाद वह कुत्ते को अपनी गोद में लेकर वापस आता है और उसकी जान बच जाती है। वीडियो सामने आने के बाद लोग दोनों शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को sachkadwahai नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article